
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 15, 2018 5:09 PM IST
पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आरारोट का आटा एनिमिया और कमज़ोरी जैसी परेशानियों से पीड़ित लोगों को शक्ति देता है।© Shutterstock.
आरारोट या एरो रुट के आटे का हलवा और टिक्कियां तो आपने खायी ही होगी। यह सफेद रंग का आटा होता है जिसे ऐरोरूट नामक कंद से तैयार किया जाता है। आरारोट का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर महिलाओं की पीरियड्स संबंधी परेशानियों और मूत्रमार्ग से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों को आरारोट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हम आपको यहां बता रहे हैं आरारोट की कुछ और खूबियां।
1.कॉन्स्टिपेशन से राहत पाने के लिए करें आरारोट का सेवन- जी हां, यह न केवल पचने में आसान होता बल्कि इसमें मौजूद लैक्सेटिव तत्व आपके पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। आरारोट के पावडर को आटे में मिलाकर रोटी बनायी जा सकती है। यह आपको कॉन्स्टिपेशन या कब्ज़ की समस्या से राहत पाने में मदद करेगा।
2.ग्लूटेन का अच्छा विकल्प- जिन लोगों को ग्लूटेन वाली चीज़ें खाने से परेशानी होती है। वो अपने भोजन में गेंहूं की जगह आरारोट के आटे का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि आरारोट ग्लूटेन-फ्री खाद्य है। साथ ही बर्गर पैटी जैसी चीज़ें बनाने के लिए आप कॉर्न स्टार्च के हेल्दी विकल्प के रुप में आरारोट के पावडर का इस्तेमाल करें।
3.एनिमिया से राहत-पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आरारोट का आटा एनिमिया और कमज़ोरी जैसी परेशानियों से पीड़ित लोगों को शक्ति देता है। अरारोट में विटामिन बी9, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और फास्फोरस का स्तर काफी अच्छा होता है। साथ ही जिंक, आयरन, विटामिन बी1 और विटामिन बी6 जैसे तत्व भी इससे प्राप्त होते हैं।
4.ब्लड शुगर लेवल मेंटेंन करने में मददगार- डायबिटीज के मरीज़ों के लिए भी आरारोट एक अच्छा फूड है। हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होने के साथ-साथ आरारोट में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है। इस तरह यह आपके मेटाबॉलिज़्म को भी बेहतर रखता है और ब्लड शुगर को मेंटेंन करने में मदद करता है।