
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : January 2, 2023 3:22 PM IST
Arrowroot Benefits : अरारोट एक कंदमूल फल है, जो कई तरह के आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। इसके तनों और फल को धूप में सूखाकर पाउडर के रूप में तैयार किया जाता है। यह स्टार्चयुक्त आटा होता है, जो कई तरह की समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही अरारोट कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- जिंक, फास्फोरस, पोटैशियम, मिनरल्स इत्यादि से भरपूर होता है। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में अरारोट से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं अरारोट से सेहत को होने वाले क्या लाभ हैं?
अरारोट के सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह आपका बढ़ता मोटापा, डायबिटीज जैसी परेशानी को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-
अरारोट का सेवन करने से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद स्टार्च और अन्य सब्सटेंस मोटापे को घटाने में प्रभावी होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकता है। इतना ही नहीं, अरारोट आपके शरीर को हाइड्रेट रख सकता है। सर्दियों में नियमित रूप से अरारोट आपके लिए हेल्दी हो सकता है।
अरारोट दस्त, कब्ज जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी है। खासतौर पर दस्त के बाद होने वाली डिहाइड्रेशन परेशानी को दूर करने के लिए अरारोट का सेवन करें। यह आपके शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है, जिससे दस्त के दौरान होने वाली कमजोरी दूर कर सकता है।
कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में अरारोट आपकी मदद कर सकता है। यह कई तरह के विटामिन्स से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकता है। इसके सेवन से आपके शरीर में एंटीबॉडीज बनती हैं, जो कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव कर सकता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए अरारोट काफी हेल्दी साबित हो सकता है। दरअसल, अरारोट में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। अगर आप अरारोट का सेवन करते हैं, तो इससे डायबिटीज कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है।
अरारोट का सेवन करने से आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। अरारोट में मौजूद फ्लेवोनॉयड से दिल से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। इसमें पोटेशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर से दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है।
अरारोट में विटामिन सी की प्रचुरता होती है। यह स्किन की शुष्कता को दूर कर सकता है। साथ ही आपकी स्किन से झुर्रियां, फाइन-लाइंस इत्यादि को दूर कर सकता है। अगर आप अपनी स्किन को सन से प्रोटेक्ट करना चाहते हैं तो अरारोट का सेवन करें। इससे काफी लाभ होगा।
अरारोट कई तरह के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा इससे कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही अरारोट का सेवन करें।