Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
आपने अब तक ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल का यूज किया होगा, लेकिन क्या कभी आर्गन ऑयल (Argan oil benefits) का इस्तेमाल किया है? आर्गन ऑयल का निर्माण आर्गन ट्री की गुठली से की जाती है। इसमें कई ऐसे विटामिन होते हैं, जो ना सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा और बालों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। आर्गन ऑयल के इस्तेमाल से त्वचा (Argan oil benefits for skin) निखर उठती है। सर्दियों के मौसम में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा ना तो रूखी और ना ही बेजान होती है। जानें, आर्गन ऑयल से होने वाले सेहत और त्वचा पर लाभ (Argan oil benefits)...
1 आर्गन ऑयल के इस्तेमाल से आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी काबू में रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो लो-डेंसिटी लेपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
2 एक शोध के अनुसार, आर्गन ऑयल में मौजूद टोकोफेरोल्स और साइटोटॉक्सिक कैंसर की कोशिकाओं को नहीं बढ़ने देता है। तो आप आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
3 इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव भी मौजूद होता है, जो शरीर में फैट को बढ़ने नहीं देता है। साथ ही यह तेल लिपिड को भी कम करता है। इसे अपने भोजन में शामिल करके आप लीवर लिपिड के लेवल को प्रभावित होने से बचाए रख सकते हैं और लीवर संबंधी रोगों से भी आपका बचाव होगा।
सरसों का तेल ज्यादा हेल्दी है या ऑलिव ऑयल ?
4 सर्दियों में जब भी आपकी त्वचा ड्राई हो जाए, तो आर्गन ऑयल अप्लाई करें। इससे स्किन पर नमी बरकरार रहेगी। त्वचा को पोषण भी मिलेगा और स्किन हेल्दी रहेगी।
5 चेहरे पर निखार और चमक बना रहने के लिए आर्गन ऑयल में बी-बी क्रीम को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा चमक उठेगी।
5 बालों में नमी बरकरार रखने के लिए आर्गन ऑयल को नारियल तेल या जो भी तेल आपको सूट करता है, उसमें मिलाकर लगाने से लाभ होगा। इससे बालों को पोषण मिलता है। आर्गन ऑयल से स्कैल्प पर अच्छी तरह से मालिश करें। रात भर बालों में तेल लगा रहने के बाद सुबह माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। आपके बाल पहले से अधिक चिकने और चमकदार नजर आने लगेंगे।
Argan Oil Benefits : त्वचा और बालों को पोषण दे आर्गन ऑयल, जानें इसके अन्य लाभ