पीनट बटर के हैं शौकीन, तो इस विधि से घर पर ही करें तैयार

पीनट बटर को बच्चे ही नहीं, बड़े भी खूब शौक से खाते हैं। जो लोग डेयरी प्रोडक्ट से परहेज करते हैं, वे भी पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 9, 2019 4:14 PM IST

आजकल पीनट बटर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। लोग घी या मक्‍खन की बजाए पीनट बटर को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। पर यह बाजार में इतना महंगा होता है कि चाहकर भी आप इसे इस्‍तेमाल नहीं कर पाते। अगर आप भी हैं पीनट बटर के शौकीन तो इस विधि से घर पर ही तैयार करें शुद्ध पीनट बटर।

यह भी पढ़ें - पीरियड्स में दर्द से रहती हैं परेशान, तो पिएं केसर वाला पानी

फायदेमंद है पीनट बटर

मूंगफली में अधिक मात्रा में पौषक तत्व जैसे- प्रोटीन, विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल्स और मैग्नीशियम आदि पाये जाते है। इसलिए इससे बना पीनट बटर भी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना गया है। आप भी घर पर बहुत ही कम लागत में एकदम शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक पीनट बटर बनाकर तैयार सकते हैं तो आइए जानते हैं पीनट बटर की आसान सी रेसिपी।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में हर रोज पिएं लौंग की चाय, होंगे कई फायदे

जन्नत का तोहफा है केसर, ऐसे करें असली केसर की पहचान

आवश्यक सामग्री

भुनी हुई मूँगफली - डेढ़ कप (छिलका हटा दें)

शहद - 1 चम्मच

चीनी - 1 चम्मच

नमक - चौथाई चम्मच

जैतून का तेल/ वेजिटेबल ऑइल - 2 चम्मच

विधि

घर पर पीनट बटर बनाने के लिये सबसे पहले भुनी हुई मूँगफली के छिलके निकाल लें। अब मिक्सी के एक जार में भुने हुये मूँगफली के दाने, ओलिव आयल, चीनी, नमक और शहद को एक साथ डालकर बारीक क्रीमी टेक्सचर तक ग्राइंड कर लें। अब ग्राइंड किये हुए मिक्सचर को चेक कर लें!

अगर आप पीनट बटर की कंटिस्टेंसी थोड़ा पतला चाहते है तो इसमें अपनी आवश्यकतानुसार 1-2 चम्मच ओलिव आयल डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें जिससे एकदम स्मूथ और क्रीमी टेक्सचर आ जायेगा। घर पर आसानी से हेल्थी और शुद्ध पीनट बटर बनकर तैयार हो गया है, तैयार किये हुए पीनट बटर को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रखकर आप इसे करीब 2 हफ्तों तक प्रयोग में ला सकते है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.