Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, इसी में से एक है ''यो-यो डाइटिंग''। हो सकता है आपमें से कुछ लोग इसके बारे में सुना भी न हो और यदि नहीं सुना तो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है। हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी (न्यूयॉर्क) में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग खासकर महिलाएं वजन कम करने के लिए यो-यो डाइटिंग को फॉलो करती हैं, उनमें हार्ट अटैक, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बहुत हद तक बढ़ जाता है।
वेट लॉस टिप्स: डायटिंग नहीं, इस एक चीज को करने से होगा वजन कम
यो-यो डाइटिंग को वेट साइकल भी कहते हैं, जिसके अन्तर्गत वजन घटाने और बढ़ाने की प्रक्रिया को जारी रखा जाता है। अक्सर लोग इसे पाने के लिए खाना छोड़ते हैं, एक जैसी बोरिंग डाइट का अनुसरण करते हैं और फिर भूख लगने या कम कैलोरी लेने के कारण इसे बंद कर देते हैं। इस तरह की डाइट को फॉलो करने से शरीर को कई कारणों से काफी नुकसान पहुंचता है।
क्या है यो-यो डाइटिंग
मोटापा कम करने के लिए कुछ लोग यो-यो डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इसमें वजन घटाने के लिए कभी खाना बिल्कुल छोड़ दिया जाता है तो कभी अच्छा रिजल्ट न मिलने के कारण खाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाती है। यो-यो डाइटिंग से कभी वेट कम होना तो कभी बढ़ना लगा रहता है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे वजन जल्दी कम होता है लेकिन वजन घटाने और बढ़ाने की यह प्रक्रिया आपको परेशानी में भी डाल सकती है। इससे सिर्फ स्ट्रोक का ही खतरा नहीं होता बल्कि यह डाइट मौत का कारण भी बन सकती है।
डाइटिंग सही ढंग से काम कर रही है या नहीं, ऐसे जानें
मेटाबॉलिज्म रेट होता है कम
यदि आप यो-यो डाइट को फॉलो करते हैं, तो आपका वजन कम तो होगा लेकिन इससे कहीं ज्यादा आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। बॉडी फैट के साथ-साथ मांसपेशियां बुरी तरह से प्रभावित होती हैं। शरीर में अचानक आने वाले ये बदलाव मोटाबॉलिज्म को बुरी तरह से असंतुलित कर देते हैं।
हार्ट डिजीज का बढ़ जाता है खतरा
यदि आप हार्ट डिजीज से ग्रस्त हैं, तो यो-यो डाइट को बिल्कुल भी फॉलो न करें। जिन्हें हृदय से संबंधित कोई समस्या नहीं है, वो भी यदि इस डाइट को फॉलो करते हैं तो दिल के रोग होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। दरअसल, जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, तो कार्टिसोल हार्मोन्स में गड़बड़ी उत्पन्न होने लगती है, जिससे वेट साइकल बायोलॉजिकल प्रक्रिया प्रभावित होती है। इससे आप जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
वेट लॉस टिप्स: ये हैं वे विटामिन सी से भरपूर फल, जिन्हें खाने से वजन होता है कम
कौन होते हैं सुरक्षित
यो-यो डाइट फॉलो करने वाले लोगों पर की गई रिसर्च में यह बात सामने आई कि जिन लोगों ने इस प्रक्रिया के जरिए 1-2 किलो वजन कम किया वो दिल की बीमारियों से सुरक्षित रहे। वहीं, दूसरी तरफ 8 पाउंड या उससे ज्यादा वजन कम करने वालों के लिए हार्ट डिजीज की संभावना या खतरा ज्यादा रहा।
क्या हो सकता है खतरा
रिसर्च में यह बात सामने आई कि जो बार-बार वेट के उतार-चढ़ाव से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होने लगता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि होने के खतरे बढ़ जाते हैं।