कहीं आप भी तो नहीं खाते प्लास्टिक चावल, यूं पहचानें चावल असली है या नकली

जब आप प्लास्टिक चावल के स्टार्च को सुखाएंगे, तो इसे प्लास्टिक की तरह जलाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 27, 2018 1:26 AM IST

भारत में आजकल हर खाने-पीने की चीजें मिलावटी हो गई हैं। चाहे सब्जी हो, मिठाई हो, दूध-दही हो या फिर अनाज जैसे चावल। चावल की बात करें, तो भारत में अधिकतर लोग चावल खाना पसंद करते हैं। ऐसे में वे बाजार में उपलब्ध चावल खरीद तो लेते हैं, पर उन्हें यह पता नहीं चल पाता कि कौन सा चावल असली है और कौन सा मिलावटी।  (इसे भी पढ़ें- डायबिटीज होने पर भी खाना चाहते हैं चावल, तो अपनाने होंगे ये टिप्स)

अब तो मार्केट में प्लास्टिक के चावल भी मिलने लगे हैं। यह देखने में बहुत ही चमकीले से लगते हैं। माना जाता है कि ये चावल चीन में निर्मित किए जाते हैं, जो दिखने में बिल्कुल चावल की तरह ही होते हैं। जब आप पकाते हैं, तो भी इसमें आपको अधिक फर्क नजर नहीं आएगा। अब भारत में भी यह चीन में बनने वाला चावल बिकने लगा है। ऐसे में आप चावल खरीदते समय सावधान जरूर रहिए वरना सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। प्लास्टिक जैसे दिखने वाले इस चावल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानें...   (इसे भी पढ़ें- क्या चावल खाने से बढ़ता है मोटापा ? जानिए चावल से जुड़े ये 8 मिथक)

कैसे बनाते हैं ये प्लास्टिक चावल?

प्लास्टिक चावल बनाने के लिए आलू, मीठे आलू और प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक का इस्तेमाल चावलों में आकार देने के लिए किया जाता है।

काफी कठोर होता है

प्लास्टिक चावल बनने के बाद भी काफी कठोर रहता है। इसका पानी भी काफी गाढ़ा और प्लास्टिक की तरह होता है। जब आप प्लास्टिक चावल के स्टार्च को सुखाएंगे, तो इसे प्लास्टिक की तरह जलाया जा सकता है।

दही के साथ चावल खाने के ये 8 फायदे जानते हैं आप ?

पाॅलीथीन बैग की तरह होते हैं

प्लास्टिक चावल की 3 कटोरी एक बड़ी पाॅलीथीन बैग के समान है। यह चावल ना तो पचता है और ना ही उत्सर्जित होता है।

कैंसर भी हो सकता है

प्लास्टिक चावल के सेवन से इसका सीधा असर पेट में पड़ता है और हमें पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके रोजाना सेवन करने से हमें कैंसर भी हो सकता है।  (इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि)

कैसे करें पहचान

- वास्तविक चावल और प्लास्टिक चावल में फर्क करना है, तो चावल खरीदते समय चावल को ध्यान से देखें। यदि वह बहुत ज्यादा चमकदार दिखेगा, तो समझ लें वह  प्लास्टिक चावल है और इसका वजन भी हल्का होता है। इन्हें अच्छी तरह से आकार दिया जाता है। इन्हें पकाने में बहुत ज्यादा समय लगता है।

- जब आप इन चावलों को भिगोते हैं, तो अनाज पर ध्यान दें। प्लास्टिक चावल कभी भी तैरता नहीं है, क्योंकि वह प्लास्टिक, आलू और मीठे आलू से से बना होता है। वहीं दूसरी तरफ वास्तविक चावल पानी में तैरता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source