Written by Sadhna Tiwari|Updated : October 16, 2018 3:30 PM IST
डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। हाई ब्लड शुगर की स्थिति में लोगों को पैकेटबंद चीज़ें खाने से मना किया जाता है। दरअसल पैकेज्ड फूड में शक्कर के अलावा और भी कई तत्व होते हैं जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसीलिए जब भी आप सुपर मार्केट में कोई पैकेटबंद सामान खरीदें तो ध्यान से उसका लेबल पढ़ें और उसमें अगर ये 5 चीज़ें हों तो वो सामान ना खरीदें-
ट्रांस फैट एंड सैचुरेटेड फैट- सिर्फ इसलिए कि पैकेज फूड्स को लेकर शुगर फ्री होने का दावा किया जाता है, तो वो डायबिटिक्स के लिए सेफ हैं। इनमें मौजूद फैट्स की अधिक मात्रा इंसुलिन रेसिस्टेंट बढ़ा सकती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है।
सोडियम- बेशक आपको पूरी तरह से नमक बंद नहीं करना चाहिए लेकिन आपको ऐसे पैकेज फूड्स से बचना चाहिए जिसमें सोडियम की मात्रा अधिक हो। आपको पैकेज सूप, चिप्स, नूडल्स जैसी चीजों से बचना चाहिए। सोडियम आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
एक्रिलामाइड- यह एक रासायनिक तत्व होता है जो आलू समेत खाने की कई चीजों में पाया जाता है। यानि फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और आलू से बनी अन्य चीजें इस हानिकारक केमिकल से भरी होती हैं। यह ब्लड इंसुलिन और इंसुलिन रेसिस्टेंट को कम कर सकता है।
एमएसजी- मोनोसोडियम ग्लूमेट एक विवादास्पद तत्व है जिसे लेकर एक्सपर्ट की राय अलग-अलग है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को पैकेज सूप जैसे एमएसजी वाले फूड आइटम से बचना चाहिए।
TRENDING NOW
कॉर्न सिरप- यह तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक है। शुगर फ्री का दावा करने वाली बहुत सी चीजों में यह तत्व पाया जा सकता है। इससे आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। अध्ययनों के अनुसार, जिन देशों में हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप का यूज ज्यादा होता है, वहां डायबिटीज का खतरा भी 20 फीसदी अधिक होता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.