नसों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए अंकुरित करके खाएं ये 3 चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

Cholesterol ghatane ke liye kya khayen : शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए कई तरह की चीजों को अंकुरित करके खा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 9, 2023 11:17 AM IST

Cholesterol ghatane ke liye kya khayen : हम में से कई लोग अपने भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं, जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिसमें न सिर्फ बढ़ाता मोटापा है बल्कि कई लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि से भी परेशान हैं। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में एक चिपचिपा वसा युक्त पदार्थ होता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप अपने खाद्य पदार्थ में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं, जिसमें कई तरह के अंकुरित चीजें भी शामिल हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे फायदेमंद अंकुरित चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों को अंकुरित करके खा सकते हैं?

मेथी के दाने अंकुरित करके खाएं

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए अंकुरित मेथी काफी फायदेमंद साबित ( ankurit methi ke fayde in hindi ) हो सकता है। दरअसल, अंकुरित मेथी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकते हैं। साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित करके खाएं रागी

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए अंकुरित रागी (ankurit ragi khane ke fayde) का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। इसमें अमीनो एसिड लेसिथिन और मेथियोनीन की मात्रा भरपूर रूप से होती है, जो हमारे लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को हटाने का कार्य करती है। इतना ही नहीं, अंकुरित रागी में अमीनो एसिड थ्रेओनाइन की भी प्रचुरता होती है, जिससे लिवर में फैट को निर्माण को कम किया जा सकत है। इससे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

अंकुरित बाजरा है फायदेमंद 

कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए आप अपने आहार में अंकुरित बाजरा (ankurit bajra ke fayde) को शामिल कर सकते हैं। इसमें हार्ट डिजीज के खतरों को कम करने का गुण होत है। दरअसल, अंकुरित बाजरा फाइबर की प्रचुरता होती है, जिससो शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने में मदद मिलती है। यह हार्ट डिजीज के खतरों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए इन अंकुरित चीजों का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.