... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 8, 2019 2:46 PM IST
नाश्ते का वजन से है सीधा संबंध, आप भी जान लें। ©Shutterstock.
ब्रेकफास्ट या नाश्ता हर किसी के लिए जरूरी होता है लेकिन अगर आप ये सोचते हैं कि नाश्ता करने से वजन कम करने में मदद मिलती है तो यह गलत साबित हो सकता है। हाल ही में आए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं उनके मुकाबले नाश्ता करने वालों का वजन आधा किलो बढ़ जाता है।
ब्रेकफास्ट एक तरह से शरीर को पोषण देने वाला सबसे अच्छा भोजन माना जाता है। विशेषज्ञों कि माने तो ब्रेकफास्ट से कैल्शियम और फाइबर की जरूरी मात्रा शरीर को मिल जाती है। क्योंकि शरीर इन तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है।
वजन कम करना है तो ब्रेकफास्ट और डिनर में फॉलो करें ये रूल।
फायदे की नजर से देखा जाय तो ब्रेकफास्ट करने से ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व मिलते ही साथ में एकाग्रता और ध्यान लगाने की क्षमता को भी बढ़ाने का कम करता है। लेकिन इस नये शोध ने ब्रेकफास्ट के बारे में नयी सोच पैदा करने को मजबूर किया है।
मोनाश विश्वविद्यालय के इस अध्ययन के नतीजों के आधार पर दावा किया गया कि नाश्ता छोड़ने से फ़ायदा होता है। इसके मुताबिक़ अगर नाश्ता ना किया जाए तो दिन में ली जा रही कुल कैलोरी को कम किया जा सकता है।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर डाइट में रखें इन 5 बातों का ध्यान, जल्द कम होगा वजन।
अध्ययन में कहा गया कि ब्रेकफ़ास्ट छोड़ने वाले लोग कम कैलोरी लेते हैं। इसमें दावा किया गया कि जो लोग नाश्ता नहीं करते उन्हें दोपहर में भी कम भूख लगती है। लेकिन वयस्कों को वज़न घटाने के लिए नाश्ता छोड़ने की सलाह देते वक़्त सावधानी बरती जानी चाहिए - क्योंकि इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन की अपनी सीमाएं हैं। सर्दी के 5 बेहतरीन ब्रेकफास्ट जो वेटलॉस में हैं मददगार।
सेहतमंद नाश्ता क्या होता है ?
शरीर को ऊर्जा देने के लिए आप सुबह नाश्ते में गेंहू से बने खाद्य पदार्थ या ब्रेड को शामिल कर सकते हैं। नाश्ते में बींस की सब्जी को भी शामिल कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में प्रोटीन की मात्रा जरूरी है। पालक और अंडे को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा फल और सूखे मेवों को भी आप खा सकते हैं।
हल्का नाश्ता अगर करना है तो आपको फल, केला और पालक के अलावा दही को शामिल कर सकते हैं।
सुबह उठने की आदत डाल लें नहीं तो आपसे छुटते रहेंगे ये 5 फायदे।