
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 3, 2019 2:24 PM IST
सेब खाने का सही समय और अधिक खाने से होने वाले नुकसान।© Shutterstock.
आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी ‘एन एप्पल अ डे कीप्स डॉक्टर अवे’। यह सच भी है, क्योंकि सेब में कई ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद (Apple Side effects) होते हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। लेकिन, किसी भी चीज को हद से ज्यादा खाना आपको नुकसान ही पहुंचाता (Apple Side effects) है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब सालों भर मिलता है। यह शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत देता है। सेब में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं। आयरन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। यदि आपके शरीर में खून की कमी है, तो सेब खाएं। आयरन की कमी दूर होगी।
सेब कभी भी खाने से बचना चाहिए। सेब खाकर अतिरिक्त लाभ पाना चाहते हैं, तो इसे एक निश्चित समय (when to eat apple) में खाना ही सही होता है। इसे खाने का भी एक प्रॉपर वक्त है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, सेब खाने का सबसे सही समय सुबह होता है। सबुह के समय 1 सेब खाना चाहिए। सेब में पेक्टिन नामक आहार फाइबर (dietary Fibre) होती है, जो सेब के छिल्कों में पाया जाता है।
यदि आप पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह उठने के बाद सेब का सेवन करें। इससे पाचन प्रक्रिया स्वस्थ्य बनी रहेगी। मल त्याग (bowel movement) करने में भी परेशानी नहीं होगी। सुबह सेब खाने से आपको पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त होंगे, जिससे आपका वजन भी कम होगा। साथ ही अच्छी त्वचा और स्वस्थ्य शरीर के लिए ऐसा करना लाभकारी है।
क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के कुछ नुकसान (Apple Side effects) भी होते हैं? जिन्हें सेब खाना बहुत अच्छा लगता है, उन्हें यह जानकारी जरूरी होनी चाहिए कि अधिक सेब खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
- सेब के बीजों में साइनाइड होता है, जो शरीर के लिए सही नहीं होता। कई प्रकार के सेब के बीजों को खाने से खतरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं, इसलिए इसके बीजों को काटते समय निकाल कर फेंक दें।
- इसमें अम्ल की मात्रा अधिक होती है। ये अम्ल कार्बन युक्त पेय पदार्थों से दांतों में चार गुना ज्यादा हानिकारक प्रभाव छोड़ते हैं। ऐसे में सेब को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए ताकि दातों को नुकसान ना पहुंचे। इसे जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। एक दिन में एक सेब खाना सेहत के लिए पर्याप्त है।
- यह फल बहुत हेल्दी होता है, लेकिन इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण वजन काफी हद तक बढ़ सकता है। यदि आप एक दिन में 4-5 सेब खाते हैं, तो शरीर में लगभग 3500 कैलोरीज बनती है।
सेब खाने के इन 10 फायदों के बारे में जानते हैं आप ?
- इसे खाने से खून में शुगर की मात्रा बढ़ती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्व अधिक होते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में ऊर्जा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। सेब अधिक खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है। यदि आप खाली पेट सेब खाएंगे तो शुगर की मात्रा में भी इजाफा होगा। यदि आप सेब खाना चाहते हैं, सुबह एक सेब खाएं, इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं।
- खाली पेट सेब खाने से हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा होता है। सेब में भरी मात्रा में फ्रुक्टोज मौजूद होता है। यह एक प्रकार का शुगरी पदार्थ है, जो शरीर में जाकर एक सीरप बनाता है। दरअसल, ग्लूकोज शरीर में जाकर खून में मिल जाता है, लेकिन फ्रुक्टोज नहीं मिल पाता है।
इस वजह से यह सिर्फ लिवर में ही रह जाता है। फ्रुक्टोज के एकत्रित होने से शरीर में ट्राईग्लिसराइड्स नामक एक फैट का उत्पादन होता है, जो दिल की समस्याओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। सेब अधिक खाने से शरीर में इनकी मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हृदय रोग के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
- कुछ लोगों में सेब खाने से एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है। जिन्हें बेर, आड़ू, खुबानी, बादाम और स्ट्रॉबेरी आदि से एलर्जी होती है, उन्हें सेब से भी एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। एलर्जी से बचना चाहते हैं, तो सेब खाने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर लें।
- अधिक सेब खाने से हड्डियों को भी नुकसान होता है। खासकर, सेब का सिरका लेने से रक्त में पोटैशियम की मात्रा कम होने लगती है। पोटैशियम शरीर का बहुत ही उपयोगी पदार्थ होता है। ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित लोगों को सेब के सिरके का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनका पोटैशियम लेवल कम हो सकता है। बेहतर होगा कि आप सेवन ना करें या बहुत कम मात्रा में करें।