सेब या पपीता, जानिए डायबिटीज पेशेंट के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद
डायबिटीज को मैनेज करने के लिए पोर्शन कंट्रोल करना काफी जरूरी है क्योंकि किसी भी फल को जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने से आपके ब्लड शुगर लेवल अधिक बढ़ सकते हैं.
Written by Atul Modi|Published : May 5, 2023 7:13 PM IST
Fruits For Diabetics Patients: डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। छोटी सी गलती डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर बढ़ा या घटा सकती है। इसलिए खानपान को लेकर जागरूकता बहुत जरूरी है। खासकर फलों के बारे में आप पता होना चाहिए कि कौन से फल डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद है। सेब और पपीता दो ऐसे कौन है जिनको लेकर अक्सर लोगों में यह सवाल रहता है कि डायबिटीज पेशेंट के लिए कौन सा फ्रूट अधिक फायदेमंद है?
सेब या पपीता, डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?
डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब और पपीता दोनों ही लाभदायक होते हैं। इनमें शुगर की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है। हालांकि सेब के मुकाबले पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए यह अचानक से ब्लड ग्लूकोज लेवल नहीं बढ़ने देता है। पपीते में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन में लाभ देते हैं और ब्लड शुगर लेवल रेग्युलेट करने में मदद करते हैं। पपीते को सेब के मुकाबले थोड़ा अधिक लाभदायक माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक से नहीं बढ़ाता।
पपीते में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी ज्यादा मात्रा में होते हैं जैसे विटामिन सी। यह डायबिटीज की समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब से ज्यादा बेहतर ऑप्शन पपीते का है। हालांकि आपको डायबिटीज को मैनेज करने के लिए पोर्शन कंट्रोल करना काफी जरूरी है क्योंकि किसी भी फल को जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने से आपके ब्लड शुगर लेवल अधिक बढ़ सकते हैं जो शरीर के लिए हेल्दी नहीं होता है।
TRENDING NOW
सेब के फायदे - Apple Benefits In Hindi
सेब फाइबर का एक अच्छा स्रोत होती है और एक मीडियम साइज के सेब में लगभग 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है।
सेब में कुछ आवश्यक पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के आदि जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है और एक मीडियम साइज के सेब में 95 कैलोरी होती हैं।
सेब में एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोली फेनोल भी होते हैं। इसमें आपको विटामिन सी, पोटेशियम और विटामिन के मिलता है।
सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स के कारण और खासकर इसमें होने वाले फ्लेवेनॉइड के कारण यह लम्बे समय तक चलने वाली बीमारियों का
रिस्क कम कर देती है जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज और कुछ प्रकार की कैंसर आदि।
पपीता खाने के फायदे - Papaya Benefits In Hindi
पपीते में कैलोरी कम होती हैं और फाइबर अधिक होता है। एक मीडियम साइज के पपीते में 120 कैलोरी होती हैं और 5 ग्राम फाइबर होता है।
पपीते में विटामिन भी ज्यादा मात्रा में होते हैं जैसे विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए। साथ में इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं।
पपीते में पपैन नाम का एक एंजाइम पाया जाता जो प्रोटीन को ब्रेक डाउन करने में मदद करता है और शरीर के लिए पाचन में लाभदायक होता है।
पपीते में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जैसे बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन आदि जो क्रोनिक बीमारियों का रिस्क कम करने में सहायक माने जाते हैं खास कर दिल से जुड़ी और कैंसर से जुड़ी बीमारियों का रिस्क इससे कम होता है। इसलिए आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.