Apple Cider Vinegar Uses: सेब का सिरका कब और कितनी मात्रा में पीना है सही, जानिए विनेगर पीने के 4 जबरदस्त फायदे
Apple Cider Vinegar Uses: सेब का सिरका कब और कितनी मात्रा में पीना है सही, जानिए विनेगर पीने के 4 जबरदस्त फायदे
Apple Cider Vinegar Uses: सेब का सिरका हर रोज रात को सोने से पहले पीने के कई लाभ हैं. ये लाभ शरीरिक स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं. जिनके फायदे बेमिसाल हैं.
Written By: Atul Modi | Updated : August 2, 2022 7:01 AM IST
सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) से होने वाले फायदों से शायद ही कोई अनजान हो. सेब का सिरका ना सिर्फ बाल बल्कि स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. सेब का सिरका पीने से हेल्थ को भी काफी फायदे मिलते हैं. सेब के सिरके में विटामिन बी, एसिटिक एसिड के साथ साइट्रिक एसिड और एंटी-माइक्रोबियल भरपूर मात्रा उपस्थित होता है. अक्सर हमेशा सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि रात को सोने से पहले भी सेब के सिरके का सेवन किया जा सकता है. वैसे तो सेब का सिरका पीने के अनगिनत लाभ हैं, लेकिन जो लाभ सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं, चलिए जान लेते हैं.
जानिए सेब का सिरका के फायदे - Seb Ka Sirka Ke Fayde
सेब का सिरका पीने से सांसों की बदबू और हर तरह की एलर्जी से राहत मिलती है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करना है तो सेब के सिरके का सेवन जरुर करें.
वजन घटाने में भी सेब का सिरका मददगार है.
गैस, ब्लोटिंग, जलन, एसिडिटी जैसी समस्या है तो सेब का सिरका जरुर पियें.
जानिए सेब का सिरका सेवन का सही तरीका - Apple Cider Vinegar Uses In Hindi
सेब का सिरका सीधे तौर पर नहीं पीना चाहिए.
सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पीना चाहिए.
सेब का सिरका पतला करके पीने से गले को नुकसान नहीं पहुंचेगा.
सीधे सेब का सिरका पीने से पेट को नुकसान पहुंच सकता है.
रात में सोने से पहले कम से 15 एमएल सिरके को दो चम्मच पानी में मिलाकर ही पियें.
सेब का सिरका हर रोज रात को सोने से पहले पीने की आदत काफी काम आ सकती है. इससे किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.