Apple Cider Vinegar Side Effects: सेब के सिरके के नुकसान, पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान

एप्पल सिडर वेनेगर (ACV) के फायदे तो कई हैं, लेकिन जो लोग इसका सेवन करना चाहते हैं, उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि इसका गलत तरीके से सेवन करना सेहत के लिए अस्वास्थ्यकर (Unhealthy) और खतरनाक (Dangerous) हो सकता है। सेब के सिरके का किसी भी रूप में सेवन करने (How to consume apple cider vinegar) से पहले इन पांच चीजों को जरूर ध्यान में रखें वरना सेहत को हो सकता है नुकसान (apple cider vinegar side effects)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 16, 2020 9:13 PM IST

Apple Cider Vinegar Side Effects: सेब का सिरका या एप्पल साइडर वेनेगर कई तरह से फायदेमंद (apple cider vinegar Benefits) होता है। खासकर, यह वजन कम करने में मदद करता है। यह बात शोध में भी साबित हो चुकी है कि सेब का सिरका वजन कम करता है। साथ ही यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं से भी आपको बचाता है। एप्पल सिडर वेनेगर या सेब के सिरके (apple cider vinegar) में कई चीजों को मिलाकर आप वेट लॉस ड्रिंक (Weight loss drink) बना सकते हैं। यह हेल्दी और पौष्टिक भी होता है। पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए वजन कम (apple cider vinegar for weight loss) करना आसान होता है। हालांकि, सेब के सिरके के फायदे व नुकसान दोनों ही होते हैं, जिसे जानना जरूरी है।

एप्पल सिडर वेनेगर (ACV) के फायदे तो कई हैं, लेकिन जो लोग इसका सेवन करना चाहते हैं, उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि इसका गलत तरीके से सेवन करना सेहत के लिए अस्वास्थ्यकर (Unhealthy) और खतरनाक (Dangerous) साबित हो सकता है। यदि आप सेब के सिरके का किसी भी रूप में सेवन करते (How to consume apple cider vinegar) हैं, तो इन पांच चीजों को जरूर ध्यान में रखें वरना सेहत को हो सकता है नुकसान (apple cider vinegar side effects)...

1 खाना खाने के बाद सेब का सिरका पीना

यदि आप भोजन करने के तुरंत बाद सेब का सिरका (ACV) पीते हैं, तो इस आदत को बदल लें। इसका अधिक लाभ पाने के लिए इसे खाली पेट पीना बेहतर होता है। वास्तव में, यदि आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो आप भोजन करने से ठीक पहले इसे पिएं। यह खत्म हो चुके गैस्ट्रिक जूस का बेहतर विकल्प हो सकता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है।

Weight Loss Recipe: पत्ता गोभी का सूप पीकर 7 दिनों में 5 किलो वजन करें कम, जानें इस सूप के फायदे और रेसिपी

2 पीने से पहले सांस खींचना

शायद आप नहीं जानते कि सेब का सिरका नाक या आंखों में एक अप्रिय प्रतिक्रिया पैदा कर सकता (Apple Cider Vinegar Side Effects) है, इसलिए इसे पीने से पहले सांस के जिरए अंदर लेने या सूंघने की कोशिश (Inhaling before drinking) ना करें। सिरका की गंध तेज या प्रबल होती है, जो कई तरह से तकलीफ पहुंचा सकता है। तो जब भी इसका सेवन करें बहुत तेजी से सांस लेने की कोशिश ना करें। बेहतर होगा कि आप इसे पतला करके पिएं। इससे गंध दूर होता है। आपके दांतों और भोजन-नली (esophagus) की रक्षा करता है। इसे पीने से पहले 100 मिलीलीटर पानी में 1-3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।

3 सोने से पहले इसका सेवन करना

सोने से ठीक पहले सेब का सिरका पीने से भोजन-नली के लिए हानिकारक हो सकता (Apple Cider Vinegar Side Effects in Hindi) है, क्योंकि इसमें भोजन-नली में वापस आने की क्षमता होती है। आप चाहे जिस समय भी एप्पल सिडर वेनेगर का सेवन करें, कम से कम 30 मिनट तक सीधे बैठना जरूरी है, ताकि इसोफैगस में जलन या एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) ना हो।

सेब के सिरके से घटाएं वजन, जानें कैसा करता है वजन कम और इस्तेमाल करने का तरीका

4 अधिक इस्तेमाल 

किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है। यही बात एप्पल सिडर वेनेगर के सेवन के साथ भी लागू होती है। यदि आप पहली बार इसे पी रहे हैं, तो अधिक मात्रा में लेने से बचें। यदि आपको पेट में जलन या किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो, तो मात्रा कम कर दें।

Burn Calories: लॉकडाउन में शरीर से कैलोरी बर्न करने के आसान और मजेदार तरीके

5 पीते ही ब्रश करना

सेब के सिरके के सेवन के तुरंत बाद ही ब्रश ना करें। पीते ही ब्रश करने से टूथ एनामेल को नुकसान होता है, जिससे कैविटी और दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस सिरका को पीने के 30 मिनट के बाद ही ब्रश करें।

Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source