
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 23, 2021 5:29 PM IST
Anushka Sharma Diet Secrets: अनुष्का शर्मा नाश्ते में खाती हैं ये हेल्दी बीज, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की तस्वीर, जानें उनका डाइट सीक्रेट
अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) एक अच्छी अदाकारा होने के साथ ही बेहद ही खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस हैं। मां बनने के बाद भी अनुष्का ने जरा भी वेट गेन नहीं किया है। आज भी वे बेहद स्लिम-ट्रिम हैं। अक्सर वे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के साथ कई तरह के वीडियोज, फोटोज शेयर करती रहती हैं। खुद को फिजिकली फिट रखने के लिए अनुष्का हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपने हेल्दी नाश्ते के बारे में जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने एक जार की पिक्चर शेयर की है, जिसमें उनका हेल्दी नाश्ता भरा हुआ है। उनके इस नाश्ते में शामिल है हेल्दी चिया सीड्स (Chia seeds), कई तरह के फल और कुछ अन्य बीज। उन्होंने इसका कैप्शन दिया है, जार में नाश्ता (Breakfast in a jar)।
अनुष्का शर्मा का हेल्दी ब्रेकफास्ट
क्या आप जानते हैं कि जितनी स्लिम-ट्रिम अनुष्का नजर आती हैं, उतनी ही ज्यादा वे फूडी भी हैं। जी हां, उन्हें खाने से बेहद प्यार है। अक्सर वे तरह-तरह के फूड्स, डिशेज ट्राई करती रहती हैं। उन्हें घर का खाना भी बेहद पसंद है। खासकर, अपनी मां के हाथों का बना खाना बहुत चाव से खाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के हाथों की स्पेन की स्पेशल डिश पाएल्ला (Paella) की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
जैसा कि हम बता चुके हैं कि अनुष्का शर्मा को तरह-तरह के व्यंजनों को ट्राई और टेस्ट करने में मजा आता है। उन्हें सिंपल और घर का खाना पसंद है। दाल, रोटी, सलाद, हरी सब्जी खूब खाती हैं। पसंदीदा ड्रिंक की बात करें तो वे कॉफी की शौकीन हैं। डिनर हेवी नहीं बल्कि लाइट करती हैं। पानी खूब पीती हैं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Healthy Breakfast) के हेल्दी नाश्ते में शामिल चिया सीड्स के कई फायदे (Chia seeds benefits) होते हैं। इसे सब्जा भी कहते हैं। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन ए, बी, डी, ई, आयरन, फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम, फाइबर, थायमिन आदि। इनके अलावा चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होता है। डायबिटीज है, तो चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है। कई तरह के कैंसर खासकर महिलाओं में होने वाले स्तन और सर्वाइकल कैंसर से शरीर को बचाए रख सकता है। वजन कम करने के लिए भी लोग चिया सीड्स का सेवन करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। पेट देर तक भरे रहने का अहसास होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचे रहते हैं। पाचनशक्ति में सुधार होता है।