अनुष्का शर्मा को हो रही है छोले-भटूरे खाने की क्रेविंग, जानिए सेलिब्रिटीऑयली खाकर भी कोलेस्ट्रॉल को कैसे रखते हैं कंट्रोल

जानें कैसे अपनी फेवरेट फूड्स खाकर भी सेलेब्स अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 31, 2022 7:01 AM IST

How To Control Cholestrol Level After Eating Oily Foods:अनुष्का शर्मा जैसी सेलिब्रिटीज अपनी स्लीम बॉडी और फिटनेस से लोगों को इंस्पायर करती हैं। वर्कआउट और डाइट के साथ-साथ योग जैसे तरीकों से वे खुद को फिट रखती हैं। लेकिन, बात जब अपने मनपसंद स्ट्रीट फूड की हो तो अनुष्का उसका स्वाद भी ले ही लेती हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा दिल्ली की ठंड और उसके साथ-साथ दिल्ली की स्ट्रीट फूड का आनंद ले रही हैं। और ये स्ट्रीट फूड हैं छोले और भटूरे। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर खुद बताया कि वे दिल्ली में छोले-भटूरे खा रही हैं और इसे एन्जॉय भी कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली दोनों ही दिल्ली के स्ट्रीट फूड के बहुत बड़े फैन हैं। विराट और अनुष्का दिल्ली के छोले-भटूरे का स्वाद लेने का मौका नहीं छोड़ते और इस बार की सर्दियों में जब दिल्ली में हैं तो उन्होंने छोले-भटूरे (Chole Bhature) खाए और साथ ही नान, पनीर और दाल जैसी डिशेज का स्वाद लिया।

अनुष्का ही नहीं इन स्टार्स को भी पसंद है स्ट्रीट फूड खाना

आम लोगों की तरह ही अनु्ष्का शर्मा और विराट कोहली ही नहीं अन्य सेलेब्स भी स्ट्रीट फूड, लोकल फूड और मिठाइयां खाने का शौक रखते हैं और वे जब भी किसी जगह जाते हैं तो वहां की मशहूर डिशेज का स्वाद जरूर लेते हैं। सारा अली खान को लखनऊ के कबाब पसंद हैं तो ऋतिक रोशन को समोसे का स्वाद लुभाता है। तो वहीं शाहरूख खान ग्रिल्ड चिकन खाना पसंद करते हैं। लेकिन, इस तरह का खाना खाने से लोगों का वजन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का डर भी बढ़ जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल दिल की बीमारियों से लेकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ा सकता है। तो कैसे आपके फेवरेट सेलेब्स अपना मनपसंद खाना खाकर हेल्दी रहते है और कैसे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं यह सवाल अक्सर लोगों के दिमाग में आता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे सेलेब्स अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करते हैं और इसके लिए कौन-से तरीके आ सकते हैं काम। (Tips to control bad cholesterol by eating oily food in hindi)

क्या फ्राइड फूड खाकर भी कंट्रोल हो सकते है कोलेस्ट्रॉल लेवल

सीमित मात्रा में फैट का सेवन शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि, तेल,घी या अन्य प्रकार के फैट्स से शरीर को कुछ ऐसे फैटी एसिड्स प्राप्त होते हैं जो बॉडी फंक्शन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसी तरह फैट्स से कुछ इसेंशियल विटामिंस भी प्राप्त होते हैं। इसीलिए, रोजमर्रा की डाइट में हेल्दी फैट्स को शामिल करना जरूरी है। लेकिन, सही फैट का चुनाव करें। इसके साथ ही इन बातों का ध्यान रखें-

  • ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट्स को अपनी डाइट में कम से कम रखें या उनसे पूरी तरह परहेज करें।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले फूड्स का सेवन करें। सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो और पम्पकिन सीड्स इसके अच्छे स्रोत हैं।
  • अपनी डाइट में सोल्यूबल फाइबर वाले फूड्स शामिल करें।
  • हे प्रोटीन की भी मात्रा डाइट में बढ़ा सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

सेलिब्रिटीज के लिए फिजिकल फिटनेस बहुत इम्पोर्टेंट होती है और इसीलिए वे रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। अगर किसी दिन हाई-कैलोरी या हाई-फैट फूड्स खा लें तो उसके नुकसान से बचने के लिए थोड़ी ज्यादा एक्सरासइज करते हैं। ऐसे लोग जो बार-बार समोसे, पैटी, फ्राइज या परांठे जैसी चीजों का सेवन करते हैं वे एक्सरसाइज करते समय इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • दिन में एक बार ब्रिस्क वॉक करें।
  • लंच और डिनर के बाद वॉक करें।
  • किसी स्पोर्ट एक्टिविटी में हिस्सा लें।
  • साइकिल चलाएं।

ये हेल्दी आदतें भी आ सकती हैं काम

  • इसके साथ ही वेट को बढ़ने से रोकने के लिए खाने-पीने का समय तय करें और उसी रूटीन को फॉलो करें।
  • अल्कोहल का सेवन कम से कम करें।
  • स्मोकिंग से परहेज करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source