
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 18, 2021 5:15 PM IST
Rupali Ganguly Diet : टीवी शो 'अनुपमा' (Anupama) के ज़रिए इन दिनों दर्शकों की चहेती बन चुकी हैं टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली। रुपाली इन दिनों खूब शूटिंग कर रही हैं और अपनी सेहत का खासा ख्याल भी रख रही हैं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही रुपाली कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में भी आ गयीं थीं, जिससे उबरने के बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की। अब, वह अपनी डायट और फिटनेस रूटीन पर फोकस कर रही हैं और हेल्दी इटिंग के नियम फॉलो कर रही हैं। रुपाली गांगुली (TV Actress Rupali Ganguly) की एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट में वह मिठाइयां (Indian Sweets) और डोनट (Doughnut) छोड़ सलाद खाती दिखीं। लेकिन, साथ ही उन्हें कुछ चटपटा और मीठा ना खा पाने के दुख भी था। जी हां, अभिनेत्री सलाद खाते कुछ खास खुश नहीं दिख रही थी। (Rupali Ganguly diet plan in Hindi
View this post on Instagram
रुपाली का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। मज़े की बात यह है कि इस वीडियो में रुपाली को सलाद (Salad) खाते देखा जा रहा है लेकिन, उन्हें इसी बात का दुख भी है। जी हां, इस वीडियो में अभिनेत्री फूट-फूट कर रोती नज़र आयीं क्योंकि उन्हें अपनी पसंद का खाना खाने नहीं मिल रहा। (Rupali Ganguly Diet) बता दें कि रुपाली के साथ सीरियल अनुपमा (TV Show Anupamaa cast) में नज़र आते हैं मॉ़डल, सिंगर और बॉलीवुड एक्टर सुधांशु पांडे जो फिटनेस और अपनी स्लीम बॉडी (Slim Body) के साथ-साथ स्टाइलिश लुक्स के लिए जाने जाते हैं। (Sudhanshu Pandey Fitness Secrets)
इस वीडियो में पिज़्ज़ा और डोनट खाने के लिए रोती-बिलखती रुपाली इन दिनों डायटिंग (dieting) कर रही हैं। अपने इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा कि- 'जो लोग भी डायट कर रहे हैं मैं उनकी तकलीफ को अच्छी तरह समझ सकती हूं।' अभिनेत्री ने यह समझाने की कोशिश की कि, डायट फॉलो करते हुए काफी मुश्किलें आती है क्योंकि, जब आपका मूड कुछ खाने का हो तो आपको याद आ जाता है कि आप वह सब नहीं खा सकते क्योंकि आप डायटिंग कर रहे हैं। (problems faced by people on diet)
View this post on Instagram
47 साल की रुपाली टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा है। 25 वर्ष से भी अधिक समय से वह छोटे पर्दे (और कभी-कभी फिल्मों में भी) पर अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। समय के साथ रुपाली के किरदारों में भी बदलाव आया है लेकिन, रुपाली की फिटनेस और वजन में कोई अंतर नहीं आया। वह आज भी उसी तरह फिट और एनर्जेटिक दिखती हैं जैसी 2 दशक पहले थीं। रुपाली की इस फिटनेस के पीछे उनकी डायट और लाइफस्टाइल का हाथ है। रुपाली ने अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में बताया है कि उनकी प्रेगनेंसी और बेटे के जन्म के बाद उनका वेट बहुत अधिक बढ़ गया था। पोस्ट-प्रेगनेंसी वेट गेन की वजह से उनका कॉन्फिडेंस कम हो गया था और वे खुद को आईने में देखना भी पसंद नहीं करती थीं। लेकिन, कुछ समय बाद उन्होंने तय किया कि वे अपनी सेहत का ख्याल रखेंगी और वेट लॉस भी करके दिखाएंगी। जिसके लिए इन दिनों रुपाली स्पेशल डायट भी ले रही हैं। वह सलाद और हेल्दी जूस लेती है। साथ ही घर का बना खाती हैं जो लो-कैलोरी और लो-फैट हो। यही वजह है कि सामने रखे पिज़्ज़ा खाने की क्रेविंग को भूला रुपाली गाजर और ककड़ी जैसी नैचुरल फाइबर से भरपूर फूड्स खाती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
(Images: Instagram/ Rupali Ganguli)