
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 22, 2025 11:34 PM IST
Medically Verified By: Dr. Deeksha Katiyar
foods rich in Sulforaphane and Vitamin C that help detoxify the lungs: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत देश के विभिन्न देश इन दिनों वायु प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। यहां कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार जा चुका है। सर्दियों में जब प्रदूषण और स्मॉग अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है, तो सबसे ज्यादा असर हमारे फेफड़ों (Lungs) पर पड़ता है। हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य जहरीले तत्व शरीर में घुसकर सांस की दिक्कतें, एलर्जी, खांसी, अस्थमा, थकान और फेफड़ों की सूजन बढ़ा देते हैं। इस स्थिति में सिर्फ मास्क लगाना काफी नहीं होता है, बल्कि फेफड़ों को अंदर से डिटॉक्स करना भी जरूरी हो जाता है।
प्रदूषण से बचाव के लिए जरूरी पोषक तत्व
म्यूटेशन डाइट क्लिनिक की संस्थापक और डाइटिशियन दीपिका दुआ अरोड़ा का कहना है कि
कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं जिनमें सल्फोराफेन (Sulforaphane) और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों तत्व मिलकर शरीर में मौजूद डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं, सूजन कम करते हैं और प्रदूषण के कणों को शरीर से बाहर निकालते हैं। दीपिका दुआ अरोड़ा के अनुसार, वाय प्रदूषण से बचाव के लिए रोजमर्रा की डाइट में एंटी-स्मॉग सुपरफूड्स को शामिल करना जरूरी है। एंटी-स्मॉग सुपरफूड फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं, प्रदूषण के बुरे प्रभावों को कम करते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं।
फेफड़ों के लिए क्यों जरूरी है सल्फोराफेन
डाइटिशियन के अनुसार, सल्फोराफेन एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इनफ्लेमेटरी कंपाउंड है। यह ग्लूकोरैफेनिन (Glucoraphanin) नामक तत्व से बनता है, जो खासतौर पर हरी सब्जियों में पाया जाता है। सल्फोराफेन फेफड़ों से गंदगी को बाहर निकालकर एयरवे को साफ रखता है।
फेफड़ों के लिए विटामिन सी का महत्व
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन C एक मजबूत एंटीऑक्सिडेंट और इम्युनिटी बूस्टर है।
प्रदूषण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा देता है, जिसे विटामिन C तेजी से कम करता है। विटामिन सी फेफड़ों को साफ करके सांस लेने की प्रक्रिया को बेहतर करता है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में, जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।
ब्रोकली
केल (Kale)
मूली के पत्ते
नींबू
आंवला
कीवी
पपीता
संतरा
लाल शिमला मिर्च
फेफड़ों को स्वस्थ रखना आज की जीवनशैली में बेहद जरूरी है, खासकर तब जब प्रदूषण लगातार बढ़ रहा हो। सल्फोराफेन और विटामिन C से भरपूर ये 10 एंटी-स्मॉग सुपरफूड्स फेफड़ों को अंदर से मजबूत बनाते हैं, उन्हें डिटॉक्स करते हैं और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करते हैं।