Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दूध वाली चाय की जगह पिएं ये 5 हर्बल चाय, बुढ़ापा रोकने के साथ आपकी इम्युनिटी भी होगी मजबूत

उम्र बढ़ने के साथ साथ स्किन में एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं लेकिन अगर कोई हर्बल या गुणों से भरपूर चाय का सेवन करेंगी तो एजिंग की प्रक्रिया पड़ सकती है धीमी। जानें कौन-कौन सी चाय का कर सकती हैं सेवन!

दूध वाली चाय की जगह पिएं ये 5 हर्बल चाय, बुढ़ापा रोकने के साथ आपकी इम्युनिटी भी होगी मजबूत

Written by Atul Modi |Published : July 19, 2022 2:16 PM IST

आजकल धूल प्रदूषण में रहने के साथ साथ ज्यादा समय धूप में बिताने के कारण बहुत से लोगों को एजिंग के लक्षण समय से पहले ही दिखने लग जाते हैं। एजिंग के लक्षणों में स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और दाग-धब्बे आदि शामिल होते हैं। इन लक्षणों से हर कोई बचना चाहता है। लेकिन अगर लाइफस्टाइल के कारण ऐसा हो रहा है तो आपको कुछ घरेलू इलाजों का ट्राई करना चाहिए। ऐसे ही इलाज में हैं कुछ तरह ही चाय। इन चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण होते हैं जिससे स्किन पहले की तरह ही जवान होने लग जायेगी और एजिंग की प्रक्रिया भी काफी धीमी हो जायेगी। तो आइए जान लेते हैं कौन सी है वह चाय जिनका सेवन एजिंग प्रक्रिया को धीमा करने में आपकी मदद कर सकती हैं।

बुढ़ापा रोकने के लिए क्या पिएं - Best Anti-Aging Tea In Hindi

ग्रीन टी - Green Tea For Aging

यह चाय शरीर के लिए काफी हेल्दी होती है और एंटी एजिंग गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसमें ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। यह शरीर को टॉक्सिंस से मुक्त करने में भी मदद करते हैं।

रूइबोस टी - Rooibos Tea For Aging

यह चाय ज्यादा प्रसिद्ध तो नहीं है लेकिन एंटी एजिंग लाभ इसमें भी बहुत सारे पाए जाते हैं। यह झुर्रियों को आने से रोकने में सहायक है। इसमें अल्फा हाइड्रॉकसी एसिड होता है जो स्किन ट्रीटमेंट में भी प्रयोग किया जाता है।

Also Read

More News

ओलोंग टी - Oolong Tea For Aging

यह चाय भी ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है लेकिन इसके गुण काफी स्किन के लिए लाभदायक हो सकते है। इसका रंग लाइट होता है और यह एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को क्लियर करते हैं और झुर्रियों से बचाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

माचा टी - Macha Tea For Aging

यह एक प्रकार से ग्रीन टी ही होती है लेकिन पाउडर फॉर्म में प्रयोग की जाती है। इसमें भी बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के साथ साथ झुर्रियों आदि से भी बचाते हैं।

About the Author

... Read More