खाएं अंगूर और हो जाए सेहतमंद, जानें अंगूर खाने के 5 फायदे
वेट लॉस में मदद करते हैं अंगूर के दाने।
Written by Sadhna Tiwari|Updated : August 1, 2018 2:05 PM IST
रसीले,प्यारे और चटकीले रंगों वाले फल हैं अंगूर। द्राक्ष या अंगूर ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर फल है अंगूर साथ ही शरीर की शक्ति बढ़ाने का काम भी करता है। अंगूर डायबिटीज, एनिमिया और कैंसर के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है। अंगूर ग्लूकोज़, शुगर, आयरन, खून की कमी को दूर करता है। चलिए जानते हैं अंगूर खाने के कुछ बेमिसाल फायदे
Add The HealthSite as a Preferred Source
उम्र कम दिखाता है- जी हां, ये छोटे-छोटे फल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। अंगूर में पाए जाने वाले पालीफेनोलिक यौगिकों के एंटी ऑक्सीडेंटस क्षमता और इसमें मौजूद विटामिन्स के कारण ये फ्री रेडिकल डैमेज को नियंत्रित रखते हैं जिससे हम यंग दिखते हैं।
कब्ज़ से राहत- अंगूर और इसका जूस कब्ज़ से राहत दिलाने में काफी असरदार है। इसमें सिर्फ फाइबर ही नही होता जो हमारे मल को सही करता है बल्कि ये पाचन रस के उत्सर्जन को बढ़ा कर हमारे पाचन तंत्र को सही कर देता है।
कैंसर से बचाव - अंगूर में ऐसे कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंटस होते हैं जो एंटी इंफ्लेमेटरी क्षमता से भरपूर होने के कारण हमें कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। मेरिसिटिन और क्वेरसिटिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंटस हमारी कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और कैंसर को दूर रखते हैं ।
डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी- अंगूर स्वाद में मीठा होने के बावजूद इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स सिर्फ 46 होने के कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त फल है। दि जर्नल ऑफ़ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, अंगूर इंसुलिन बनाने वाले बीटा कोशिकाओं की कार्यप्रणाली को सही करने में मदद करतें हैं।
वेट लॉस में मददगार- लौकी और खीरे की तरह , अंगूर भी वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके 100 ग्राम में सिर्फ 67 कैलोरी ही होती है और यह पानी और फाइबर से भरे होने के कारण आपके पेट को लम्बे समय भरा रखता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.