Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अंजीर (Common Fig) एक ऐसा फल है जो बहुत ही गुणकारी होता है। इस के कुछ लाभों में कब्ज से दूर रखना, गैस व एसिडिटी को खत्म करना आदि शामिल हैं। यदि आप उबले हुए दूध के साथ अंजीर (Anjeer Boiled In Milk) खाते हैं पेट संबंधी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अंजीर में कम कैलोरी होती है। लगभग 100 ग्राम ताजा अंजीर सिर्फ 74 कैलोरी प्रदान करती है। अंजीर में घुलनशील फाइबर, आवश्यक पोषक तत्वों व एंटीऑक्सिडेंट फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन, क्लोरोजेनिक एसिड और विटामिन ए, ई और के भी मौजूद होते हैं।
हालांकि कुछ लोगों के लिए अंजीर लाभकारी न होकर हानिकारक भी होता है। जैसे डायबिटिक लोगों के लिए। इसे खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए आप इसका प्रयोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए बिल्कुल भी न करें। हालांकि, अंजीर के कुछ ऐसे फायदे (Anjeer Benefits In Hindi) हैं, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं अंजीर को दूध में उबाल कर खाने के क्या क्या-क्या लाभ हैं।
यदि आपके शरीर में कमजोरी है तो आप हर रोज रात को सोने से पहले दूध में अंजीर उबाल कर खा सकते हैं। हालांकि, यदि आप ताजा अंजीर खाएंगे तो आपको अधिक लाभ मिलेगा। मगर सूखा अंजीर खाने के फायदे (Dry Fig Benefits) भी जबरदस्त हैं। नियमित रूप से अंजीर और दूध का सेवन करने से कुछ ही सप्ताह के बाद आपको अपने शरीर में ताकत का अनुभव होने लगेगा। अंजीर खाने के और भी कई लाभ हैं:
यदि आप हर रोज सोने से पहले 3-4 सूखे अंजीर को दूध के साथ उबाल कर खाते हैं तो इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है अंजीर खाने के फायदे बवासीर में भी है। आप रात में सूखे अंजीर को भिगाकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। यह कब्ज और बवासीर का रामबाण इलाज है।
यदि आप दमा व खांसी से बहुत परेशान है तो हर रोज 2-4 सूखे अंजीर को सुबह व शाम दोनो समय दूध के साथ खा सकते हैं। कुछ ही हफ्तों में आप को बहुत आराम मिलेगा। इससे आप के शरीर में एक प्रकार की नई एनर्जी भी आयेगी।
यदि आपको प्रदर रोग है तो आप हर रोज शहद की 2 चम्मच लें और उनके साथ अंजीर खा सकते हैं। आपको जरूर आराम मिलेगा। इसके अलावा, यदि आप हर रोज अंजीर के साथ काले तिल का सेवन करते हैं तो आपको बार-बार अधिक पेशाब आने की समस्या से भी बहुत जल्द ही राहत मिल सकती है।