सर्दियों में रोज सुबह 2-3 सूखे अंजीर खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे

Dry Anjeer Benefits: अंजीर विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए अपनी सर्दियों की डाइट में अंजीर जरूर शामिल करें।

सर्दियों में रोज सुबह 2-3 सूखे अंजीर खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Updated : December 22, 2025 10:30 AM IST

Dry Anjeer Benefits in Hindi: सर्दियों में हेल्थ एक्सपर्ट्स तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। इसमें से एक है-अंजीर। अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में अंजीर खाने को कहा जाता है। आपको बता दें कि जब मेरी दादी के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो गया था, तो डॉक्टर ने उन्हें अंजीर खाने को कहा था। अंजीर खाने से उनके शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन का स्तर बढ़ा और वह ऊर्जावान महसूस करने लगीं। अंजीर में मौजूद पोषक तत्व पाचन, हड्डियां और हार्ट हेल्थ, सभी के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आपको भी अपनी विंटर डाइट में सूखे अंजीर जरूर शामिल करने चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लिनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में रोज सुबह 2-3 सूखे अंजीर खाने के फायदे (Sardiyo me Anjeer Khane ke Fayde)-

अंजीर में कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में विटामिन ए, सी, के और बी पाए जाते हैं। अंजीर में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होते हैं। अंजीर शरीर की ताकत बढ़ाता है और व्यक्ति को ऊर्जावान बनाए रखता है।

सर्दियों में रोज 2-3 अंजीर खाने से क्या होता है?

कब्ज से छुटकारा दिलाए

अंजीर फाइबर का एक काफी अच्छा सोर्स है। अगर आपको कब्ज की समस्या बनी हुई है, तो अपनी डाइट में अंजीर जरूर शामि करें। अंजीर खाने से पाचन में सुधार होता है और मल त्याग में आसानी होती है। सर्दियों में ज्यादातर लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती है। ऐसे में रोजाना 2-3 अंजीर खाना फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से कब्ज और गैस की समस्या से भी राहत  मिलती है। इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है और इससे जुड़े रोग दूर होते हैं।

Also Read

More News

हड्डियां मजबूत बनाए

सर्दियों में जोड़ों और हड्डियों में दर्द होना एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग सर्दियों में हड्डियों में दर्द की शिकायत करते हैं। इसके लिए वे पेनकिलर या कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन आप चाहें तो अंजीर का सेवन भी कर सकते हैं। अंजीर में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है। अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। गठिया रोगियों के लिए भी अंजीर फायदेमंद होता है।

एनीमिया से बचाए

आजकल एनीमिया यानी खून की कमी एक आम समस्या बन गई है। खासकर, महिलाओं में एनीमिया की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जब खून में रेड ब्लड सेल्स यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, तो इसी स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। अंजीर में आयरन अधिक होता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए रोजाना 2-3 अंजीर जरूर खाने चाहिए।

शरीर में गर्माहट बनाए रखे

अंजीर की तासीर बेहद गर्म होती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना 2-3 अंजीर खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। अंजीर खाने से ठंड कम लगती है और गर्मी बनी रहती है। अंजीर खाने से कफ दोष से राहत मिलती है। रोजाना अंजीर खाने से ठंड की वजह से होने वाली छोटी-मोटी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आपको अपनी विंटर डाइट में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए।

सर्दियों में अंजीर कैसे खाएं?

वैसे तो आप अंजीर का सेवन किसी भी समय पर कर सकते हैं। लेकिन, रोज सुबह अंजीर खाना बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह भीगे हुए अंजीर खा सकते हैं। इसके अलावा, अंजीर को दूध में उबालकर खाना भी फायदेमंद होता है। कई लोग ओट्स और दलिया में भी अंजीर मिलाकर खाना पसंद करते हैं।

TRENDING NOW

Highlights:

  • अंजीर में कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
  • अंजीर पाचन-तंत्र में सुधार करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है।
  • अंजीर खाने से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।