... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : February 26, 2024 1:47 PM IST
हेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसमें अलग-अलग विटामिन और मिनरल्स शामिल हैं। हेल्दी रहने के लिए हमेशा आपको बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है। जिसमें आपको विटामिन्स और मिरल्स की पूर्ति की सलाह दी जाती है। यदि हमारे शरीर में किसी एक विटामिन की कमी हो जाए तो उसके कारण हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इन विटामिन में शामिल विटामिन-सी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण विटामिन है। इसकी कमी के कारण होने वाले रोगों के बारे में तो आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-सी का बढ़ा हुआ स्तर भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं विटामिन-सी की अधिकता के कारण होने वाले रोग..
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन-सी का लेवल शरीर में बढ़ने से उल्टी और डायरिया की शिकायत हो सकती है। जिसका कारण है कि विटामिन-सी हमारे शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। ऐसे में यदि आप विटामिन-सी का सेवन बहुत ज्यादा कर लेते हैं तो शरीर में डायरिया और उल्टी की शिकायत हो सकती है।
इसके अलावा विटामिन-सी की अधिकता के कारण आपको सीने में जलन की समस्या हो सकती है। जिसका कारण है कि विटामिन-सी की अधिक मात्रा शरीर में एसिडिटी लेवल को बढता है। इसके चलते आपको सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादा एसिडिटी के कारण आपकी आंतों की लेयर को नुकसान होता है जिससे लंबे समय में गैस्ट्रिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
विटामिन-सी की कमी होने पर जो समस्याएं शरीर में होती हैं तो इसकी अधिकता के कारण भी कई रोग हमारे शरीर में हो सकते हैं। जिसमें पेट में होने वाला दर्द भी शामिल है। यदि आपके पेट में अकड़न और दर्द की समस्या है तो आपका विटामिन-सी का स्तर बढ़ा हुआ हो सकता है।
हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो विटामिन-सी का लेवल शरीर में कंट्रोल रहना चाहिए। इसकी कमी शरीर के लिए खतरनाक है तो वहीं इसकी अधिकता के कारण भी कई रोग पैदा हो सकते हैं। इसलिए इसके नॉर्मल लेवल का पता लगाना बहुत जरूरी है। विटामिन-सी का नॉर्मल लेवल महिलाओं के लिए प्रतिदिन 75Ml है तो वहीं पुरुषों के लिए इसका लेवल 90Ml प्रतिदिन है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को रोजाना 120Ml विटामिन-सी लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप इससे ज्यादा विटामिन-सी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।