
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 23, 2025 1:25 PM IST
amla kanji
Benefits of Amla-Turmeric Kanji : सर्दियों के मौसम में हल्की सी ठंड लगने पर भी सर्दी-खांसी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सर्द मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, जिसे मजबूत करने के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन सी से भरपूर हों, साथ ही आपके शरीर को गर्माहट भी दे। ऐसी ही एक ड्रिंक है आंवला और हल्दी से बनी कांजी। यह आंवला और कच्ची हल्दी से मिलाकर बनाई जाती है। यह ड्रिंक पेट के लिए तो अच्छी है ही, साथ ही बालों, स्किन और ओवर-ऑल हेल्थ के लिए काफी बेहतर होती है। वहीं, कच्ची हल्दी डिटॉक्स और सूजन को कम करने में मदद के लिए जानी जाती है।
हल्दी-आंवला कांजी की बात करें, तो यह फर्मेंटेशन की प्रक्रिया द्वारा बनाई जाती है। यह पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। सर्दियों में इस कांजी को पीने से इम्यूनिटी बेहतर होती है, साथ ही पाचन भी मजबूत होता है। अध्ययन भी यह साबित करते हैं कि फर्मेंटेड खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करने से पेट के गुड़ बैक्टीरिया मजबूत होते हैं, जो आपकी हेल्थ को बेहतर करने में कारगर होते हैं।
वैसे, तो अलग-अलग क्षेत्रों में कांजी अलग-अलग चीजों से बनाई जाती है। जैसे पंजाब में काले गाजर, उत्तर प्रदेश में सरसों के बीज और कुछ स्थानों पर चुकंदर से कांजी बनाई जाती है। खैर, यहां हम आपको आंवला-हल्दी के मिश्रण से बनाई जाने वाली कांजी के बारे में बताने जा रहेहैं, जो सर्दियों के लिए एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक होती है।
आंवला हल्दी कांजी फर्मेंटेड आंवला और कच्ची हल्दी का मिश्रण है, जो सर्दियों के दौरान बनाई जाने वाली पारंपरिक उत्तर भारतीय कांजी से प्रेरित है। यह प्रोबायोटिक ड्रिंक पाचन, इम्यूनिटी और डिटॉक्स को सपोर्ट करती है। आइए आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं।
हल्दी और आंवला से कांजी बनाने के लिए एक साफ कांच का जार लें और इसमें कटा हुआ आंवला व कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दीडाल दें। अब इसमें पानी के साथ पिसे हुए सरसों के बीज, काला नमक और सादा नमक डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसे मलमल के कपड़े से ढक दें और अच्छे से बांध दें। अब इस जार को फर्मेंटेशन के लिए 2-3 दिन के लिए धूप में रख दें। इस मिश्रण को दिन में एक बार हिलाएं। 48 घंटे बाद आपकी कांजी तैयार है। आप इसे ज्यादा समय के लिए भी रख सकते हैं। फिर छानकर खाली पेट पिएं।