
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 19, 2020 2:59 PM IST
प्रदूषण से काफी हद तक बचाता है आंवला, जानें 1 दिन में कितने आंवले खाना होता है फायदेमंद
आंवला (Amla) या भारतीय करौदा (Indian gooseberry) सर्दियों का एक ऐसा सुपरफूड है हमें कई बीमारियों से बचाने के साथ ही ठंड और कठोर मौसम से भी बचाता है। खट्टे फल में ऐसे यौगिक होते हैं जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ ही आपके फेफड़ों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाते हैं। आंवला का सेवन जूस, अचार और कैंडी के रूप में किया जा सकता है। क्योंकि सर्दियों में आंवला आसानी से मिल जाता है इसलिए इस मौसम में कच्चा आंवला खाने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन आंवला का सही लाभ लेने के लिए आपको इसके सेवन का सही समय और मात्रा भी पता होनी चाहिए।
अधिकतर लोगों को लगता है कि सर्दी का मौसम कोल्ड और फ्लू का ही समय होता है, जबकि ऐसा नहीं है। इस मौसम में हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और रेस्पिरेट्री इश्यू जैसी और भी कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका काफी जोखिम रहता है। जो मुख्य रूप से वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के कारण होता है। भारतीय करौदा इन सभी सर्दियों से संबंधित स्वास्थ्य चिंताओं को दूर करने में मदद कर सकता है और आप बिना किसी चिंता के मौसम का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों के फल के एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं और आपके रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन सी की उच्च मात्रा आपकी प्रतिरक्षा स्वास्थ्य को मजबूत करती है और सेलुलर क्षति को रोक सकता है, जिससे प्राकृतिक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी धीमी होती है। आंवले की सबसे सबसे महत्वपूर्ण बात, यह हमारे फेफड़ों और पूरे श्वसन पथ को मजबूत और पोषण करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर फल प्रदूषण के कुप्रभावों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकते हैं।
अधिकतम लाभ के लिए रोज सुबह खाली पेट आंवला खाएं। आप रोजाना सुबह 1-2 आंवला खा सकते हैं। एक दिन में 2 से अधिक आंवले का सेवनव नहीं करना चाहिए क्योंकि यह विटामिन सी में उच्च होता है जिसके चलते कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, खुद को पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।