शरीर में हो ये 5 परेशानियां तो खाली पेट खाएं आंवले का मुरब्बा! जानें किन बीमारियों में 'रामबाण' आंवला मुरब्बा

Amla murabba benefits : अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल उठ रहा है तो आपको बता दें कि अगर आपके शरीर में ये 5 समस्याएं हैं तो आपको खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 18, 2023 2:02 PM IST

Amla murabba benefits : भारतीय आयुर्वेदा का इतिहास बरसों पुराना है और आयर्वेद में ऐसी ढेर सारी आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बताया गया है, जो हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां, इन्हीं में से एक है आंवला, जिसके ढेर सारे फायदे हैं। हालांकि आंवला का स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है लेकिन इसका सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप आंवला को साबुत नहीं खा सकते हैं तो आप आंवले के मुरब्बा (Amla murabba in hindi) भी खा सकते हैं। लेकिन किस वक्त मुरब्बा खाया जाए ये सबसे बड़ा सवाल है। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल उठ रहा है तो आपको बता दें कि अगर आपके शरीर में ये 5 समस्याएं हैं तो आपको खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होगा। आइए जानते हैं किन बीमारियों में आंवले का मुरब्बा फायदेमंद (Amla murabba benefits in hindi) साबित हो सकता है।

इन 5 बीमारियों में खाएं आंवले का मुरब्बा

1-आंखों की रोशनी बढ़ाए

अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है या फिर चश्मे का नंबर बढ़ता जा रहा है तो नियमित रूप से सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाना शुरू कर दें। आंवला में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है।

2-बाल होते हैं हेल्दी

हेयर फॉल, दो मुंहे बाल, कमजोर बाल, बालों में रूसी जैसी समस्याएं सर्दी के दिनों में बढ़ जाती हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई परेशानी है तो आपको नियमित रूप से आंवले का मुरब्बा खाना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि ये बालों को काफी फायदा पहुंचाता है। सुबह खाली पेट आंवले के मुरब्बा बालों को काला और घना बनाने में मदद करता है।

3-दिल के लिए फायदेमंद

अगर आपको दिल से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आपके लिए आंवले का मुरब्बा कमाल कर सकता है। जी हां, आंवला ऐसे एंटीऑक्सीडेंट से भरा हुआ होता है, जो हमारे शरीर से मुक्त कणों को बाहर निकालने में मदद करता है। ये मुक्त कण आपकी नसों में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

4-वेट लॉस में करें यूज

अगर आपके शरीर पर चर्बी बढ़ रही है या फिर आपका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ रहा है तो आपको नियमित रूप से सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए। आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपको वजन कम करनेमें भी मदद करता है। इतना ही नहीं आंवला में मौजूद अमिनो एसिड आपके मेटॉबोलिजम को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

5-ग्लोइंग स्किन के लिए आंवला

आंवला ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स का भंडार होता है, जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आंवला, विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों का भंडार है, जिसका नियमित रूप से सेवन झाइयां, पिंपल्स और स्किन के निशान को हटाने का काम करता है और आपकी स्किन साफ रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source