रोज टकीला की तरह लगाएं इन दो चीजों से बने इम्यूनिटी शॉ़ट, आस-पास नहीं फटकेगा वायरल-घातक इंफेक्शन का 'डंक'

Amla moringa to boost immunity in hindi : हम सभी जानते हैं कि कोविड से सेफ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। आप सुबह उठकर रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करें और देखें फायदा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 4, 2021 11:15 AM IST

Amla moringa to boost immunity in hindi : कोरोना काल में इम्यूनिटी का क्या महत्व है ये बात अब सभी को धीरे-धीरे समझ आने लगी है। कोई इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे आजमा रहा है तो कोई मेडिकल शॉप से दवाइयां खरीदकर इम्यूनिटी बूस्ट करने में लगा है लेकिन क्या असल में हम ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिससे हमारी इम्यूनिटी बूस्ट हो रही है। इस सवाल का जवाब शायद ही किसी के पास हो क्योंकि न तो हमें इस बात की जानकारी है कि किस वक्त क्या खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। हम सभी जानते हैं कि कोविड से सेफ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। आप भले ही इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काढ़ा, चाय, मल्टीविटामिन ले रहे हों लेकिन जब तक आप विटामिन सी से भरपूर सप्लीमेंट लेना शुरू नहीं करेगा तब तक इम्यूनिटी का दुरुस्त हो पाना बहुत ही मुश्किल है। हम आपको एक ऐसे ड्रिंक (Amla moringa to boost immunity in hindi) के बारे में बता रहे हैं, जिसके सुबह उठकर सिर्फ शॉट लगाने से आप इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में फायदेमंद आंवला और मोरिंगा (Amla moringa to boost immunity in hindi)

आंवला और मोरिंगा से बनाए जाने वाले इस ड्रिंक के बारे में बात करें तो हम सभी जानते हैं कि आंवला (Amla) विटामिन सी का एक उम्दा स्त्रोत है। विटामिन सी के अलवा आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जिसमें पोटैशियम, कैल्शियम, कैरोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन एबी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, मिनरल्स, पॉलीफेनोल और डाययूरटिक एसिड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर इसे एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity booster) बनाते हैं।

​मोरिंगा के पत्ते भी इम्यूनिटी बूस्टर

जी हां, मोरिंगा के पत्ते, जिन्हें ड्रमस्टिक (Drumstick) के नाम से भी जाना जाता है एंटीऑक्सिडेंट का एक उम्दा स्त्रोत हैं। अगर इसे आंवले के साथ खाया जाए तो हमारे शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है और हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपको ढूंढने पर भी मोरिंगा न मिले तो आप पुदीना (mint) और धनिया पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

​आंवला और मोरिंगा की हेल्दी ड्रिंक बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

सामग्री

1-1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर

2- 5-10 मोरिंगा के पत्ते

3-1 आंवला (रस)

4-आधा गिलास पानी

कैसे बनानी है ये ड्रिंक

1- सबसे पहले आप मोरिंगा पाउडर या पत्तों को आवंले के साथ सारी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालें।

2- इसमें आधा गिलास पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

3-ये ड्रिंक तैयार है और हर सुबह इस ड्रिंक को पी सकते हैं।

4- आप खाने के साथ भी इसे ले सकते हैं।

5-ये जूस इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।