इन 5 लोगों को कभी भी नहीं खाना चाहिए आंवला, वरना पेट में बन जाएगा गैस का गोला

Who Should Avoid Amla : आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। लेकिन कुछ लोगों को आंवला खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए? 

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 18, 2024 4:56 PM IST

Amla Side Effects : सर्दियों में आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां, पोषक तत्वों से भरपूर आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। मुख्य रूप से अगर आप जरूरत से अधिक आंवला (Indian Gooseberry Side Effects in Hindi) खाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को आंवला खाने से बचना चाहिए?

डायबिटीज में न खाएं अधिक आंवला

यदि आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो ऐसे में आंवला का सेवन सीमित करें। हालांकि, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। लेकिन जरूरत से अधिक आंवला का सेवन करने से हाइपोग्लाइसीमिया का कारण बन सकता है। मुख्य रूप से अगर आप पहले से ही डायबिटीज कंट्रोल करने वाली दवा ले रहे हैं, तो ऐसे में आंवला का सेवन बिल्कुल भी न करें।

गर्भवती और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं

प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आम तौर पर आंवला का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। हालांकि, अगर आप आंवला खाना चाह रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की मदद लें।

बढ़ा सकती है एसिडिटी की परेशानी

एसिडिटी या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) से जूझ रहे लोगों को आंवला खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से आपके पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। यह अपच, गैस जैसी परेशानियों का कारण बन सकता है।

ब्लीडिंग की शिकायत

आंवला ब्लड को पतला करने वाली दवाओं के साथ नहीं लेना चाहिए। इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप डॉक्टर की सलाह पर ब्लड को पतला करने वाली दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपको सही राय मिल सके।

किडनी से जुड़ी समस्याएं

आंवला में ऑक्सालेट होता है, जो संवेदनशील व्यक्तियों में किडनी स्टोन बनने के जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही किडनी में पथरी की शिकायत है, तो इस स्थिति में आंवला का सेवन बिल्कुल भी न करें।

आंवला खाने से होने वाले फायदे

आंवला के नुकसान के बजाय फायदे काफी ज्यादा हैं। आइए जानते हैं इसे खाने से होने वाले फायदे

  • बॉडी को करता है ड‍िटॉक्‍स
  • शरीर में होने वाली सूजन को कर सकता है कम
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में आंवला है प्रभावी
  • शरीर के बढ़ते वजन को कर सकता है कंट्रोल
  • हार्ट हेल्थ को करे बेहतर
  • बालों की बढ़ाए ग्रोथ
  • स्किन को रखे हेल्दी
  • कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट
  • दांतों को रखे स्वस्थ

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source