आंवला के बीज फेंकने के बजाय इस तरह करें इस्तेमाल, सेहत को होंगे ये 5 चौंका देने वाले फायदे

Benefits of Amla Seeds : आंवला के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदे-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 26, 2024 5:23 PM IST

Amla Seeds Benefits : आयुर्वेद में आंवला के गुणों की चर्चा काफी ज्यादा होती है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट नियमित रूप से आंवला खाने की सलाह देते हैं। यह विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूप होता है। इसके अलावा आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला के साथ-साथ इसके बीजों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसके बीजों का सेवन करने के लिए बीजों को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर (How to Use amla seeds) लिया जाता है। इसके बाद इसका प्रयोग चाय, छाछ या फिर अन्य तरह के डिशेज में मिक्स करके किया जाता है। अगर आप अपनी परेशानी दूर करना चाहते हैं, तो आंवला के बीजों का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। आइए जानते हैं आंवला के बीजों से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

पाचन करे दुरुस्त

आंवला की गुठली में डायट्री फाइबर भरपूर रूप से होता है, जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्तकरने में प्रभावी हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे कब्ज की परेशानी दूर करने के साथ-साथ पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतों को कम किया जा सकता है। यह पेट में होने वाली सूजन, बेचैनी इत्यादि से राहत दिलाने में प्रभावी है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता करे बूस्ट

आंवला के बीजों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट कर सकते हैं। नियमित रूप से अगर आप इसके बीजों का सेवन करते हैं, तो यह संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे सर्दी और फ्लू जैसी सामान्य बीमारियों के प्रति लड़ने में मदद मिल सकती है।

हृदय स्वास्थ्य को दे बढ़ावा

आंवला के बीज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने क्षमता रखता है। इससे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह  खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं, जिससे ब्लॉकेज की परेशानी कम होती है। साथ ही यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट कर सकता है।

डायबिटीज की समस्याओं से राहत

डायबिटीज की परेशानियों को कम करने के लिए आप आंवला के बीजों का सेवन कर सकते हैं। यह काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इससे  इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार किया जा सकता है। इससे ब्लड शुगर स्पाइक को कम किया जा सकता है।

वजन करे कंट्रोल

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप आंवला के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आपके भूख को कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे आपका वजन कम हो सकता है। इसके साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source