Eating Amla in Winters: सर्दियों में आंवला खाने के 6 फायदे, जिनके बारे में बताती हैं सेलिब्रिटी डायटिशन रुजुता दिवेकर

Rujuta Diwekar Tips: इसके सेवन से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद होती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और रुजुता दिवेकर सर्दियों में रोज़ एक आंवला खाने की सलाह देती हैं। इसके, पीछे वह आंवला  के उन  गुणों की बात करती हैं। जो, हमारी बॉडी, स्किन और बालों की सेहत सुधारने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 14, 2020 3:52 PM IST

आंवला या अमला ( Eating Amla in winters) सर्दियों के मौसम का एक उपहार सा है। क्योंकि,  इसके सेवन से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद होती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Tips) सर्दियों में रोज़ एक आंवला खाने की सलाह देती हैं। इसके,  पीछे वह आंवला ( Eating Amla in winters)  के उन  गुणों की बात करती हैं। जो,  हमारी बॉडी, स्किन और बालों की सेहत सुधारने का काम करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar) on

सर्दियों में आंवला खाने के 6 कारण ( Eating Amla in winters) :

सीज़नल एलर्जिस से मिलती है सुरक्षा:

विटामिन सी के सबसे अच्छे सोर्सेज़ में शुमार है आंवला। इसीलिए,  यह विटामिन सी की डेली ज़रूरत को पूरा करने में भी मदद करता है। जैसा कि,  विटामिन सी इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए, रूजुता दिवेकर आंवला खाने की सलाह देती हैं। इससे,  सर्दियों के मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी, ज़ुकाम और फ्लू जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।

बेली फैट घटाने में मददगार :

रुजुता दिवेकर आंवले  ( Eating Amla in winters) को फैट बर्निंग फूड मानती हैं। जिससे,  आपको वेट लॉस और बेली फैट कम करने में मदद होती है।

Belly Fat: डायट की मदद से करें बढ़ी हुई तोंद को कम, बेली फैट कम करने के लिए डायट में करें ये 2 बदलाव।

डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद:

दरअसल, आंवला खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। जिससे,   ब्लड ग्लूकोज़ लेवल्स को नियंत्रण में रखना आसान हो जाता है। इसीलिए,   रूजुता दिवेकर डायबिटिक्स की डायट में आंवला को शामिल करने की सलाह देती हैं।

High Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ में कभी नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें ।

हार्ट को बनाएं स्टॉन्ग और हेल्दी:

आंवला खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियमित होता है। जिससे,  दिल को सुरक्षित रखने में मदद होती है और कार्डियो वैस्क्युलर बीमारियों का खतरा कम होता है। ( Eating Amla in winters)

फूर्ति बढ़ाने वाला फूड है आंवला:

अगर, आप हमेशा थके-थके, बेदम और चिड़चिड़े रहते हैं। तो, ऐसे लोगों को आंवला ज़रूर खाना चाहिए। यह शरीर द्वारा आयरन के इस्तेमाल और अवशोषण में मदद करता है। चूंकि, आयरन शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए,  यह शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है और कमज़ोरी दूर करता है। जिससे, शक्ति और फूर्ति बढ़ती है।

एंटी-एज़िंग फल:

आंवला बालों, स्किन और आंखों की सेहत बेहतर बनाता है। जिससे, लोगों के चेहरे पर उम्र का असर भी देरी से दिखायी पड़ता है।  हेल्दी स्किन के लिए खाएं ये 5 चीज़ें, पिम्पल्स से मिलेगी राहत, स्किन करेगी ग्लो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source