Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Amitabh Bachchan Diet: बिग बी वेजिटेरियन हैं या नॉन वेजिटेरियन? जानिए उनका पूरा डाइट प्‍लान

क्‍योंकि अब अमिताभ बच्‍चन पूरी तरह से वेजिटेरियन डाइट (Amitabh Bachchan Diet) फॉलो करते हैं। इसलिए बिग बी सिर्फ वेज खाना खाते हैं, जिसमें भी वो उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करते हैं।

Amitabh Bachchan Diet: बिग बी वेजिटेरियन हैं या नॉन वेजिटेरियन? जानिए उनका पूरा डाइट प्‍लान
एक्‍टर ने कहा था कि जब 2000 में सिरोसिस के कारण उनका लिवर 75 प्रतिशत तक खराब हो गया था उस दौरान उन्‍हें अपने लाइफस्‍टाइल के साथ ही डाइट में कई तरह के बदलाव करने को कहा गया था।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 10, 2022 12:13 PM IST

अमिताभ बच्‍चन फिल्‍म इंडस्‍ट्री का एक ऐसा नाम है जिनकी एक्टिंग का लोहा सिर्फ भारतीय सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरी विदेशी सिनेमा भी मानती हैं। बिग बी ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 54 साल पूरे कर लिए हैं। 80 साल के स्‍क्रीन आइकन ने 15 फरवरी 1969 को फिल्‍ममेकर ख्‍वाजा अहमद अब्‍बास की एक्‍शन-ड्रामा फिल्‍म "सात हिंदुस्‍तानी" साइन की थी। हालांकि ये फिल्‍म 9 महीने बाद 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। अमिताभ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने फैंस का आभार व्‍यक्‍त किया है। अमिताभ बच्‍चन ऐसे सुपरस्‍टार हैं जिनकी फैन फॉलोइंग में बूढ़े से लेकर बच्‍चे तक हर कोई शामिल है। लोगों को सिर्फ बिग बी की एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके बात करने का अंदाज भी खूब आकर्षित करता है। एक्टिंग के अलावा अमिताभ बच्‍चन अपनी फिटनेस और डाइट रुटीन से भी लोगों को प्रभावित करते रहते हैं। आज हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अमिताभ बच्‍चन के 54 साल पूरे होने के मौके पर हम आपको उनका डाइट प्‍लान (Amitabh Bachchan Diet) बता रहे हैं। यहां आप जानेंगे कि अमिताभ कैसी डाइट फॉलो करते हैं-

https://twitter.com/SrBachchan/status/1361335795924099072

पहले नॉन वेजिटेरियन थे अमिताभ बच्‍चन

एक समय था जब अमिताभ बच्‍चन नॉन वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते थे। एक्‍टर ने कहा था कि जब 2000 में सिरोसिस के कारण उनका लिवर 75 प्रतिशत तक खराब हो गया था उस दौरान उन्‍हें अपने लाइफस्‍टाइल के साथ ही डाइट में कई तरह के बदलाव करने को कहा गया था। इसके बाद से ही अमिताभ ने नॉन वेजिटेरियन डाइट को छोड़कर वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करना शुरू कर दिया था। वर्तमान में बिग बी नॉनवेज बिल्‍कुल भी नहीं खाते हैं।

Also Read

More News

उबली सब्जियां खाना पसंद करते हैं अमिताभ बच्‍चन

क्‍योंकि अब अमिताभ बच्‍चन पूरी तरह से वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। इसलिए बिग बी सिर्फ वेज खाना खाते हैं, जिसमें भी वो उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करते हैं। मीठी चीजें जैसे कि मिठाईयां, केक, पेस्‍ट्री और चॉकलेट जैसी चीजें वो नहीं खाते हैं। साथ ही ऐसी चीजों से भी परहेज करते हैं जिसमें ज्‍यादा कैलोरी होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्‍मोकिंग और एल्‍कोहल से भी रहते हैं दूर

बिग बी न‍ सिर्फ वेजिटेरियन डाइट फॉलो कर खुद को फिट रखते हैं बल्कि वो किसी भी ऐसी चीज का सेवन नहीं करते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो। फिल्‍मों में सिगार, सिगरेट या एल्‍कोहल का सेवन करते हुए दिखने वाले एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन असल जिंदगी में सिगरेट और धूम्रपान को हाथ भी नहीं लगाते हैं। बिग बी ऐल्कॉहॉलिक ड्रिंक्स के अलावा चाय-कॉफी के सेवन से भी दूर ही रहते हैं। बता दें कि धम्रमान और एल्‍कोहल आदि के सेवन से हमारे फेफड़े, लिवर, ब्रेन और हार्ट पर बुरा असर पड़ता है।