
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 31, 2018 5:32 PM IST
स्टार फ्रूट आपका पेट भरने और मेटाबॉलिज़म को सही रखने में मदद करते हैं। © Shutterstock.
स्टार फ्रूट देखने में काफी दिलचस्प होते हैं और इनका स्वाद रसीला और खट्टा होता है। साथ ही यह आपकी सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। स्टार फ्रूट की दो वेरायटी होती हैं। हल्की हरी और पीली रंगत वाले ये फल जब काटे जाते हैं तो इनकी कतरनों का आकार स्टार या सितारे जैसा होता है। इसीलिए इन्हें स्टार फ्रूट का नाम मिला। खैर हम आपको बताते हैं स्टार फ्रूट खाने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं।
1.पोषक तत्वों का खजाना
स्टार फ्रूट में विटामिन सी, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसमें डायटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है और इसका कैलोरी काउंट भी कम होता है।
2.इम्यूनिटी होती है बेहतर
स्टार फ्रूट बुखार, खांसी, गले की परेशानियों और अल्सर जैसी समस्याओं का सामना करने के लिए आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। दरअसल स्टार फ्रूट में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है। सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए और अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक से काम करने के लिए आप स्टार फ्रूट खा सकते हैं।
3.दिल की सेहत में सुधार
स्टार फ्रूट रक्तचाप को मेंटेन करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पोटेशियम और सोडियम की अच्छी मात्रा होती है। यह फल स्वस्थ रक्त प्रवाह और हार्ट रेट को नियमित रखने में मदद करता है।
4. वेट लॉस में मददगार
इस का कैलोरी काउंट कम होता है और इसीलिए यह वेट लॉस के लिहाज से एक अच्छा फल है। स्टार फ्रूट में मौजूद फाइबर आपका पेट भरने और मेटाबॉलिज़म को सही रखने में मदद करते हैं।