
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 24, 2023 8:31 AM IST
Laal Saag Benefits In Hindi: सर्दी के मौसम में कई तरह के साग का सेवन किया जाता है। पालक, मेथी, सरसों और बथुआ का सेवन तो आपने जरूर किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी लाल साग खाया है? जी हां, लाल साग एक तरह की पत्तेदार सब्जी होती है। इसे चौलाई, अमरंथ और तंदुलीय के नाम से भी जाना जाता है। लाल साग खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और आयरन आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सर्दियों में लाल साग का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर आंखों को स्वस्थ रखने तक में फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको लाल साग खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। लाल साग में विटामिन-सी और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
सर्दियों में लाल साग का सेवन हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से जोड़ो और हड्डियों में दर्द व सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है।
सर्दियों में लाल साग का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
लाल साग का सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव मिल सकता है।
सर्दियों में लाल साग का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद प्रोटीन खून में इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करता है और एक हार्मोन रिलीज करता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है।
सर्दियों में लाल साग का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि, अगर आपको इससे किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें।