वर्कआउट के बाद खाएं मुट्ठीभर बादाम, पोषण और एनर्जी से हेल्थ होगी बूस्ट, मिलेंगे ये फायदे

वर्कआउट के बाद बादाम खाने से स्वास्थ्य को किस तरह के फायदे हो सकते हैं और किस तरह बादाम का सेवन किया जाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 12, 2023 8:21 PM IST

Benefits of eating almonds post workout: जिम जाने से पहले और जिम से आने के बाद लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस विषय पर कई टिप्स और डाइट प्लान्स अक्सर शेयर किए जाते हैं। ऐसा ही एक फूड है बादाम जिसके बारे में बार-बार बात होती कि वर्कआउट के बाद बादाम खाना चाहिए या नहीं। जैसा कि बादाम में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, बादाम खाने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने की आशंका भी बढ़ जाती है। आइए जानें वर्कआउट के बाद बादाम खाने से स्वास्थ्य को किस तरह के फायदे हो सकते हैं और किस तरह बादाम का सेवन किया जाना चाहिए। (Benefits of eating almonds post workout in Hindi)

वर्कआउट के बाद बादाम खाने के फायदे (Benefits of eating Almonds post workout)

मिलती है इंस्टैंट एनर्जी (Benefits of eating almonds-gives instant energy)

एक्सरसाइज के बाद लोगों को थकान महसूस (fatigue post workout) हो सकती है। लेकिन, बादाम खाने से यह थकान दूर हो सकती है। दरअसल, बादाम खाने से इंस्टैंट एनर्जी (foods that give instant energy) मिलती है और इससे प्रोटीन और कार्ब्स भी मिलते हैं जो पेट भरने और लम्बे समय तक आपको एनर्जेटिक रखने का काम करते हैं।

ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल (Benefits of eating almonds- helps in controlling blood sugar level)

बादाम खाने से डायबिटीज के मरीजों को भी कई फायदे हो सकते हैं। बादाम खाने से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखने में मदद होती है और आपको कमजोरी और थकान महसूस होती है। बादाम खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इससे मसल्स डैमेज से रिकवरी भी बहुत तेजी से होती है। इससे वेट लॉस होता है और मसल्स में होनेवाला दर्द भी तेजी से कम होता है।

कम होती है शरीर की सूजन (Benefits of eating almonds-reduces inflammation)

बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega-3 fatty acids) वर्कआउट के बाद की थकान के साथ-साथ इंफ्लेमेशन भी कम होता है। इससे दर्द और सूजन कम होती है। बादाम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन बढ़ानेवाले मेडिएटर्स का लेवल संतुलित करते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।

आर्टरीज को रखता है सुरक्षित (Benefits of eating almonds-keeps arteries healthy)

बादाम में विटामिन ई (Vitamin E) और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो हेल्दी फैट्स होने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम (foods to control cholesterol in arteries) करते हैं और ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। इससे, स्ट्रोक का रिस्क (risk of stroke) कम होता है।

बढ़ती है फिजिकल परफॉर्मेंस

कुछ समय पहले की गई एक स्टडी में पाया गया कि 12 सप्ताह से अधिक समय तक बादाम खाने से एथलीट्स की शारीरिक क्षमता बढ़ती है और इससे, खेल में उनकी परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन ( Journal of Nutrition) में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया कि बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स ( healthy fat in almonds) मसल्स को रिपेयर होने में मदद करते हैं इसीलिए, बहुत से खिलाड़ी अपने मैच से पहले बादाम खाते हैं। इससे उन्हें तेजी से रिकवर होने में मदद होती है।

बादाम खाने से आपको उसके ये सारे फायदे मिल सकते हैं। बादाम में विटामिन ई के अलावा डाइटरी फाइबर ( fibre), मैग्नेशियम (magnesium), प्रोटीन (protein) और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो बॉडी, माइंड, हार्ट, आंखों और इम्यून सिस्टम को फायदा होता है। हालांकि, अन्य फूड्स की तरह बादाम खाने के भी प्रभाव अलग-अलग लोगों पर अलग तरीके से पड़ते हैं। इसीलिए, अपनी मेडिकल कंडीशन और न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के अनुसार बादाम का सेवन करें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source