Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pomegranate And Beetroot Juice: हेल्दी और पौष्टिक फलों की बात की जाए तो अनार का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि, अनार कई प्रकार के आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शरीर को शक्ति देने वाली विटामिन बी12 की बात हो या शरीर में खून बढ़ाने वाले आयरन की, ये दोनों ही न्यूट्रिएंट्स अनार में मौजूद होते हैं। अनार में डाइटरी फाइबर के अलावा विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। वहीं, अनार कई गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। लोगों को अनार खाने के अलावा अनार का जूस पीना भी पसंद आता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कुछ अन्य फूड्स के साथ अनार का जूस बनाने और उसके सेवन से आपकी हेल्थ को कई गुना फायदा पहुंच सकता है। ऐसा ही एक फूड है चुकंदर या बीटरूट जो खुद एक शक्तिशाली फूड माना जाता है। अनार और चुकंदर का जूस पीने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ते हैं और किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन पढ़ें यहां।

शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स का कम होना थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) नामक बीमारी का कारण बनता है। जब, खून में प्लेटलेट की संख्या कमी हो जाती है तो ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती है। इसे एक गम्भीर स्थिति कहा जाता है क्योंकि इसमें जान जाने का खतरा भी काफी अधिक होता है। वहीं, इससे लोगों को शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है और छोटी-मोटी चोट लगने पर भी उनका रक्त बहुत अधिक मात्रा में बह सकता है। इसी तरह मसूड़ों से अकारण खून बहना भी प्लेटलेट्स की कमी का एक लक्षण हो सकता है। अनार और चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ सकती हैं। (foods for blood platelets)
अनार और चुकंदर में इम्यून पॉवर बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। ऐसे में अनार और चुकंदर का जूस एक साथ पीने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सीजनल बीमारियों के खिलाफ शरीर की क्षमता बढ़ाते हैं जिससे व्यक्ति के बीमार पड़ने की संभावना भी कम होती है।
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अनार (Pomegranate) और चुकंदर का सेवन लाभकारी माना जाता है क्योंकि, इनकी मदद से ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करने में (Juice Control Blood pressure) आसानी होती है। हाई बीपी के मरीजों को रोजाना चुकंदर (Beetroot) और अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। हालांकि, अपने न्यूट्रिशनिस्ट से इस बारे में चर्चा जरूर करें कि आप दिन में कितनी मात्रा में इस हेल्दी जूस का सेवन कर सकते हैं।