चाय-कॉफी पीने से केवल नुकसान नहीं होते हैं कुछ फायदे भी!

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 12, 2018 9:03 AM IST

जिन लोगों को कॉफ़ी पीना बहुत पसंद है उनके लिए यह खुशखबरी है कि हाल में हुई रिसर्च से यह पता चला है कि कैफीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप भी सोच में पड़ गये कि कैफीन से शरीर को क्या फायदे हैं? हम आपको बता रहे हैं इससे मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में-

  1. मेमोरी बढ़ाने में मददगार : जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी के रिसर्चर की टीम ने अपनी रिसर्च में बताया कि कैफीन के सेवन से अगले 24 घंटे में ही आपकी मेमोरी पर इसका असर पड़ने लगता है और मेमोरी पॉवर बढ़ने लगती है। इसलिए अगर चीजों को ठीक से याद नहीं रख पाते या दिमाग जल्दी थक जाता है तो कॉफ़ी पीना शुरू कर दें।
  2. डायबिटीज का खतरा कम करता है: साल 2014 में हुए एक शोध के अनुसार जिन लोगों ने पिछले 4 साल से लगातार कॉफ़ी का सेवन किया है उनमें डायबिटीज होने का ख़तरा सामान्य लोगों की तुलना में काफी कम पाया गया। इसलिए आप भी रोजाना कॉफ़ी ज़रूर पिएं।
  3. लॉजिकल सोच बनाने में मदद : आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि साल 2015 में किये एक शोध के अनुसार कैफीन के सेवन से आपका दिमाग तेज होता है और आप चीजों के प्रति ज्यादा लॉजिकल और जागरूक तरीके से सोचने लगते हैं।
  4. पार्किन्सन डिजीज में राहत : हाल में हुए एक शोध में यह बताया गया कि रोजाना दिन में 4-5 कप कॉफ़ी पीने से पार्किन्सन डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इस शोध से दूसरी बात यह पता चली कि कैफीन के सेवन से पार्किन्सन डिजीज के मरीजों के कोआर्डिनेशन फंक्शन में सुधार होता है।
  5. मांसपेशियों के लिए फायदेमंद : अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं तो जिम के बाद होने वाली थकान को दूर करने के लिए एक कप ब्लैक कॉफ़ी ज़रूर पिएं। जर्नल ऑफ़ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित शोध के अनुसार अगर आप कार्बोहाइड्रेट के साथ कैफीन का सेवन करते हैं तो शरीर में ग्लायकोजेन की मात्रा 66% तक बनी रहती है और इस वजह से मांसपेशियां तेजी से रिकवर होती हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source