आपको पता है दही की बेटी और दूध की पोती कहलाती है ये चीज? खाते ही छूमंतर हो जाएंगी ये बीमारियां
आपको पता है दही की बेटी और दूध की पोती कहलाती है ये चीज? खाते ही छूमंतर हो जाएंगी ये बीमारियां
आजकल ट्रेंड और एक्सपेरिमेंट का जमाना है इसलिए आज मैं आपसे पहले पहेली सुलझाने की बात कहूंगी और उसके बाद ही उस चीज को खाने या पीने से क्या -क्या फायदे मिलते हैं इसके बारे में बताऊंगी।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 11, 2026 8:06 AM IST
आजकल ट्रेंड और एक्सपेरिमेंट का जमाना है इसलिए आज मैं आपसे पहले पहेली सुलझाने की बात कहूंगी और उसके बाद ही उस चीज को खाने या पीने से क्या -क्या फायदे मिलते हैं इसके बारे में बताऊंगी।
पहेली है- दूध की मैं पोती हूं, दही की मैं बेटी! गर्मी में सब पीते मुझको, ठंडी-ठंडी, मीठी-लेटी। बताओ, मैं कौन हूं?
इस पहेली का जवाब है छाछ (मट्ठा/बटरमिल्क)। आमतौर पर भारतीय घरो में कहा जाता है कि ठंड के मौसम में छाछ पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान इस धारणा को पूरी तरह से गलत मानता है।
आयुर्वेद के अनुसार, छाछ सिर्फ गर्मियों का ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा प्राकृतिक प्रोबायोटिक है जो सर्दियों में पाचन, इम्युनिटी और त्वचा से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाता है। बुजुर्गों की बात मानते हुए आप भी सर्दियों में छाछ पीना छोड़ देते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं इसके फायदों के बारे में, ताकि इसके फायदे आपसे दूर न रहें।
सर्दियों में छाछ पीने के फायदे- Benefits of drinking buttermilk in winter
सर्दियों में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे गैस, अपच और पेट भारी रहने की समस्या बढ़ जाती है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। सर्दियों में छाछ पीने से खाना जल्दी पच जाता है। पेट साफ रहता है, जिससे एसिडिटी और गैस जैसी बीमारी दूर होती है।
ठंड के मौसम में कम पानी पीने और कम एक्टिव रहने से कब्ज आम समस्या बन जाती है। छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड और फाइबर पाचन क्रिया को एक्टिव करते हैं। सर्दियों के मौसम में दोपहर के समय छाछ पीने से कब्ज की परेशानी से आराम मिलता है।
सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। छाछ में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर की इम्यून सिस्टम को एक्टिव रखते हैं। छाछ पीने से बार-बार सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और सीजनल इंफेक्शन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
सर्दियों में अक्सर लोग ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना खाते हैं। इस तरह के खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ता है। कैलोरी ज्यादा खाने की वजह से वजन बढ़ना आम बात है। छाछ कम कैलोरी वाला ड्रिंक है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। सर्दियों में छाछ पीने से ओवरईटिंग से बचाव होता है। ये ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। इससे वजन घटाने में हेल्प होती है।
छाछ में मौजूद पोटेशियम और प्रोबायोटिक्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। सर्दियों में छाछ पीने से हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।
सर्द हवाओं के कारण त्वचा अक्सर रूखी हो जाती है। छाछ शरीर को डिटॉक्स करके त्वचा में नमी बनाए रखती है। सर्दियों छाछ पीने से पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। ये देसी ड्रिंक त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाता है।
सर्दियों में छाछ पीने का सही समय
सर्दियों में छाछ हमेशा दोपहर के खानेके साथ पीनी चाहिए। जो लोग खाने के साथ छाछ नहीं लेना चाहते हैं, वो खाने के आधे घंटे बाद छाछ पी सकते हैं। सर्दियों में कभी भी छाछ रात के समय या सुबह खाली पेट नहीं पीनी चाहिए।
Highlights
सर्दियों में दोपहर के समय छाछ पीना फायदेमंद होता है।
छाछ पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करता है।
छाछ पीने से गट हेल्थ बेहतर बनती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.