hamburger icon
A
Read in English

रहना है हमेशा फिट, तो रोजाना भिगोकर खाएं किशमिश

क्या आपने कभी पानी में भिगोया हुआ किशमिश खाया है? नहीं, तो रोजाना सिर्फ पानी में भिगोए हुए 10 किशमिश का सेवन चबाकर करें। सेहत को होंगे इससे कई लाभ...

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 26, 2020 10:01 PM IST

Soaked Raisins Benefits : बादाम को रोज रातकर भिगोकर सुबह खाने से सेहत को लाभ होते हैं, इसके बारे में आप बहुत ही अच्छे से जानते होंगे, लेकिन क्या आप किशमिश को रात में भिगोकर खाते हैं? जी हां, किशमिश को भी रातभर भिगोकर सुबह खाने से सेहत को कई लाभ (Soaked Raisins Benefits) होते हैं। रोजाना सिर्फ 10 किशमिश के दानों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस पानी को पीने और किशमिश को चबाकर खाने से (Soaked Raisins Benefits) सेहत को होंगे कई लाभ-

रात में भिगाएं 10 किशमिश

भीगे हुए किशमिश में पोटाशियम, आयरन, मैग्नेशियम, कैल्शियम और फाइबर की भरपूर रूप से होता है। किशिमिश में मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है। इसलिए यह सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को किशमिश से दूर रहना चाहिए। सूखे हुए अंगूर से किशमिश को तैयार किया जाता है। मार्केट में यह आपको कई रंगों में मिल जाते हैं जैसे- गोल्डर, हरा और काला। इसके साथ ही किशमिश का इस्तेमाल हम कई सब्जियों में भी करते हैं। आइए जानते हैं इसका भीगे किशमिश खाने के फायदे-

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

कोरोनावायरस महामारी के चलते आज के समय में हर कोई इम्यूनिटी बूस्टर खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी चाह रहे हैं कि आपकी इम्यूनिटी बेहतर हो तो भीगे हुए किशमिश का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण इम्यूनिटी बेहतर होती है। इससे वायरस और बैक्टीरिया से हमारा शरीर लड़ने में सक्षम होता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

रात की भिगाई हुई किशमिश वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद हैं मगर इसका लाभ उन लोगों को विशेष मिल सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान हैं। किशमिश शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व आपको हाइपरटेंशन से बचाता है। इसलिए इससे दिल की बीमारियों से भी बचाव रहता है।

शरीर में खून बढ़ाए किशमिश

किशमिश के सेवन से आप एनीमिया से बचे रहते हैं क्योंकि किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोता होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फार्मेशन में उपयोगी हैं। इतना ही नहीं इसमें कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। अतः आप इसे अपने खानपान में निश्चित रूप से सेवन करें।

डिटॉक्स के रूप में करता है काम

किशमिश को रात में भिगाकर सुबह इसे छानकर इसका पानी भी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ये पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स यानी गंदगी और विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे आपको कई रोगों जैसे- लिवर के रोग, किडनी के रोग, पथरी आदि से बचाव रहता है। इसके अलावा इस पानी को रोजाना पीने से त्वचा पर चमक आती है।

रात में केला खाना कितना हेल्दी? जानें, इसके 3 हेल्थ बेनेफिट्स

प्रेग्नेंसी के बाद भी दिखना है खूबसूरत, तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स