अनानास के ये 15 स्वास्थ्य लाभ जानकर, बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप

विटामिन सी और मैंनीशियम से भरपूर होता है अनानास। आंखों की दृष्टि के लिए इसका सेवन बहुत उपयोगी होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 5, 2018 3:00 PM IST

सर्दियां शुरू होने में दो महीने हैं। इस मौसम में कई ऐसे फल बाजार में उपलब्ध होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। ठंड में विटामिन सी युक्त फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इन्हीं में से एक फल है अनानास। यह आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह फल खट्टा-मीठा होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग खाने, सलाद और डेजर्ट में किया जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। इसमें बहुत कम मात्रा में वसा पाया जाता है। आज आपको बता रहे हैं इस खट्टे-मीठे और रिसले फल में मौजूद 15 खूबियां, जो आपको कई रोगों से बचाए रखने में सहायक हैं।

1 अनानास में विटामिन ए और सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।

2 एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनानास शरीर को साफ रखकर कोशिकाओं के क्षय को रोकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गठिया, हृदय रोग और कई तरह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।

पढ़ें- भारतीयों के खान-पान में अनिवार्य विटामिनों की बड़ी अनदेखी, जानें क्यों जरूरी है शरीर के लिए विटामिन

3 मैग्नीशियम अधिक होने के कारण इससे हड्डियों और ऊतकों में ताकत आती है। एक कप अनानास का जूस 75 फीसदी तक मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है।

4 दांतों और मसूड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाता है अनानास। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं। यह सूजन भी कम करता है।

5 इसमें मैक्यूलर डीजेनरेशन को रोकने की क्षमता होती है। मैक्यूलर डीजेनरेशन उम्र से जुड़ी बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे आंखों का सेंट्रल विजन खत्म हो जाता है।

6 विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। ऐसे में इसके सेवन से आप कई तरह के रोगों से बचे रहते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

7 शरीर में सूजन रहती है, तो प्रतिदिन अनानास खाएं। लाभ होगा। किडनी में पथरी होने के कारण दर्द होता है, तो एक गिलास जूस पीने से दर्द कम होगा।

8 जिन्हें उच्च रक्त चाप की समस्या है, उन्हें अनानास का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटैशियम अधिक और सोडियम कम मात्रा में होने से शरीर में रक्त के प्रवाह की गति नियंत्रित होती है।

पढ़ें -डायबिटीज है तो बंद कर दें कॉर्नफ्लेक्स खाना वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

9 इसमें मौजूद ब्रोमेलेन जैसे एंजाइम्स पाचन संबंधी समस्या को कम करते हैं। प्रतिदिन इसके सेवन से पेट के कीटाणुओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।

10 विटामिन ए और बी की कमी होने से नाखून टूटने लगते हैं। दरारें पड़ जाती हैं। अनानास के नियमित उपयोग से इन दोनों विटामिन्स से संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं। नाखून स्वस्थ रहते हैं।

11 अनानास वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसका नियमित रूप से सेवन कर आप आसानी से अपना वजन कम कर छरहरी काया पा सकती हैं।

12 अनानास खून बनाता है। खून साफ करता है। अल्सर और आंतों की समस्याओं के उपचार में भी लाभदायक है।

पढ़ें- गोलगप्पे खाएंगे तो कम होगा वजन, जानें इसके अन्य फायदे

13 अनानास में प्राकृतिक मिठास होने के कारण इसका सेवन डाइबिटीज रोगी भी कर सकते हैं। यह शुगर लेवल नियंत्रित करता है। वैसे डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाएं।

14 इससे त्वचा पर निखार आता है। भरपूर विटामिन्स होने के कारण मुहासे या त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी इसके सेवन से दूर होते हैं।

15 अनन्नास में मौजूद पोषक तत्व बीटा-कैरोटीन बहुत ही कम फलों में पाए जाते हैं। जिन्हें अस्थमा की शिकायत है, उनके लिए यह बहुत उपयोगी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source