... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 8, 2021 2:17 PM IST
Image credits by: नार्मल दूध और जूस से ज्यादा हेल्दी है ये 5 विकल्प, शरीर को मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी
Alternative of milk and juice in hindi : हम सभी हर तरीके से अपने शरीर को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि हम अपने शरीर के लिए हेल्थी डाइट या एक्सरसाइज या फिर पौष्टिक फूड्स का सेवन करते हैं। आप कितना भी व्ययाम या कसरत करते हो, लेकिन शरीर को फायदा तब होगा जब आप पूरे फोकस के साथ अपनी हेल्थ पर नजर रखेंगे। आप सभी फलों और दूध के फायदे तो जानते ही हैं। लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं जो आपके स्वस्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद तो हैं ही साथ ही साथ आपके शरीर में पॉजिटिव ऊर्जा पैदा करने में भी मदद करते हैं।
अगर आप नियमित रूप से दूध का सेवन करते हैं तो अब आपको अपनी इस नियमित जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। जी हां, आपको अपने डेली पिएं जाने वाले दूध को ऊंटनी के दूध से बदल लेना चाहिए। बता दें कि ऊंटनी का दूध 100% शुद्ध और प्राकृतिक होता है। एक तरह से कहा जाएं तो ऊंटनी का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस दूध में विटामिन सी, बी, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलतें हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जिनका शुगर लेवल कम रहता है और जो लोग लैक्टोज इन्टॉलरेंस से जूझ रहे हैं, उनके लिए ऊंटनी का दूध रामबाण हैं।
गिलोय, नीम, तुलसी के बारे में आप लोगों ने बहुत कुछ सुना होगा लेकिन हम यह आपको इसके जूस के कुछ ऐसे फायदों से रूबरू कराएंगे, जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार गिलोय में कई रसायन गुण होते हैं। गिलोय एक एडाप्टोजेन है जो टेंशन और थकान को कम करने में मदद करता है। वहीं नीम अपने रोगाणुरोधी गुणों के लिए प्रसिद्ध है। स्किन सम्बंधी समस्याओं के लिए नीम सबसे उत्तम दवा है। यह लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है, यह डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है। इस रस में तुलसी भी होती है जो एक पवित्र जड़ी बूटी है, जो गले, जुखाम जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।
ये जूस कई जड़ी-बूटियों का मिश्रण है, जिसमे आंवला, गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, हल्दी, मुलेठी, और कई 11 तरह जड़ी बूटियां शामिल हैं। बता दें कि आंवला विटामिन सी का भंडार है, वहीं गिलोय एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है और हल्दी की बात करें तो वह करक्यूमिन से भरपूर होती है। ये सभी 11 जड़ी बूटियों का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए प्राकर्तिक इम्युनिटी बूस्टर बनाता है। ये सभी जड़ी बूटियां आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद करेंगी। इस जूस का सेवन करने से आप आसानी से स्वस्थ रह सकते हैं।
आंवले का जब भी नाम आता है तो सभी का ध्यान अक्सर बालों पर जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवला केवल बालों के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी भी जाना जाता है। आँवला में यह खासियत है कि यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। बता दें कि आंवला में पाएं जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट समय से पहले उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं। जैसे: चेहरे पर छोटी-छोटी रेखाएं, झुर्रियां, काले धब्बे और आपको एक युवा और कोमल त्वचा प्रदान करते हैं। केवल इतना ही नहीं आंवला जूस शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। और जब इसके साथ एलोवेरा, तुलसी का सेवन किया जाता है तो यह अनगिनत लाभों के भंडार बन जाता है।
एलोरवेरा जूस पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है। बता दें कि यह एलोवेरा जूस कई तरह के पाचन विकारों और आम एसिडिटी की समस्याओं से निपटने में मदद करता है। एलोवेरा में कुछ ऐसे गुण हैं जो नियमित रूप से मल त्याग को बनाए रखता है। एलोवेरा जूस जैसे अल्कलाइन खाद्य पदार्थ आपके शरीर को संतुलित और एक्टिव रखने में मदद करते हैं। बता दें कि इस जूस में जो गूदा होता है वह आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक पूरा पैकेज है। इसलिए कभी भी उसे बेकार समझ कर फेंकना नहीं चाहिए। यह स्वाभाविक रूप से आवश्यक विटामिन और फोलिक एसिड और विटामिन बी, सी और ई जैसे खनिजों से भरा हुआ है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.