Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बैड कोलेस्ट्रॉल होगा फटाफट कम, बस रोटी में मिलाकर खाएं ये 1 काली-भूरी चीज

Bad cholesterol kam karne ke upay: नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रोज रोटी बनानते समय उसमें थोड़े से अलसी के बीज मिला सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल होगा फटाफट कम, बस रोटी में मिलाकर खाएं ये 1 काली-भूरी चीज

Written by Sadhna Tiwari |Published : December 16, 2024 9:00 PM IST

Roti for bad cholesterol cleaning: बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल अगर हाई हो तो यह आपकी हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल वह चिकना पदार्थ है जो तेल और अन्य खाने-पीने की चीजों के साथ शरीर में पहुंचता है। यह मोम की तरह नसों की अंदरूनी दीवारों पर चिपक जाता है और धीरे-धीरे यह नसों को संकरा बनाने (narrowing the nerves) लगता है। नसें संकरी होने से आपकी नसों में ब्लड सर्कुलेशन की गति धीमी (slow blood circulation) हो जाती है।  यह हार्ट के लिए बीमारियों का रिस्क (risk of heart diseases) भी बढ़ा सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का रिस्क बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से बढ़ सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अगर आप बहुत कुछ नही कर सकते तो आप अपनी रोटी बनाने के तरीके में थोड़ा फेर बदल कर सकते हैं। जैसे आप अपनी रोटी के आटे में थोड़े-से फ्लैक्सीड्स मिलाकर अगर रोटियां (Roti mein flaxseeds milakar khane ke fayde) बनाते हैं तो इससे आपकी समस्या तेजी से सॉल्व हो सकती है। आइए जानते हैं अलसी के बीजों का इस्तेमाल रोटी बनाते समय कैसे किया जा सकता है और अलसी वाली रोटी खाने से आपको और क्या फायदे हो सकते हैं।

अलसी वाली रोटी बनाने का तरीका  (How to make Alsi wali roti)

गेहूं या ज्वार-बाजरा जैसे हेल्दी मिलेट्स (Healthy millets) के आटे में आप 2 चम्मच अलसी का पाउडर (Alsi ka powder) मिलाएं।

Also Read

More News

अलसी का पाउडर बनाने के लिए आप अलसी के बीजों या फ्लैक्सीड्स को आप तवे पर हल्की आंच पर भूनें। फिर, इसे मिक्सी में पीसकर आप इसका पाउडर बना लें।

अलसी के पाउडर वाले आटे से आप रोटियां बनाएं और उन्हें गर्मागर्म दाल या हरी सब्जियों के साग (Hari sabjiyon ka saag) के साथ खाएं।

अलसी की रोटी खाने के फायदे क्या हैं? (Various benefits of roti with flaxseeds)

बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कम

फ्लैक्सीड्स या अलसी के बीजों का सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है। इससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता है।

पेट साफ होता है आसानी से

आटे में अलसी के बीज मिलाकर खाने से आपकी कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम हो सकती है। अलसी में डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो बाउल मूवमेंट बढ़ाता है और इससे आपकी कब्ज की समस्या कम होती है।

मोटापा होता है कम

फ्लैसीड्स या अलसी के बीजों में डाइटरी फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स (Fatty acids) पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर का एक्स्ट्रा वेट कम करने के लिहाज से मददगार हो सकते हैं। इसीलिए, अलसी का सेवन करते से आपको वजन कम करने में आसानी हो सकती है।

मिलती है एनर्जी

जिन लोगों को बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस होती है उनके लिए अलसी का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। अलसी खाने से आपको शक्ति मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।