Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अच्छी हेल्थ के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज़ और योग के साथ बहुत कुछ करना पड़ता है। बात जब हेल्थ की हो तो हर कोई चाहता है की उसे किसी तरह की कोई बीमारी न घेरे। पूरी तरह से फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए काफी लोग खाली पेट बादाम खाना पसंद करते हैं। वहीं मूंगफली को आमतौर पर शाम के स्नैक्स के रूप में पसंद किया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्थ के लिए बादाम और मूंगफली दोनों ही काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। क्योंकि इन दोनों ही चीजों में बराबर के पोषक तत्व होते हैं। मूंगफली और बादाम के बीच काफी कम फर्क है। इन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है और कौन नहीं, चलिए जान लेते हैं।
बादाम में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन ई, तांबा, फास्फोरस के साथ मैग्नीशियम भी होता है।
मूंगफली में विटामिन बी, थायमीन, विटामिन बी 6, बी 9 सहित मिनरल्स, न्यूट्रीशन के सभी गुण होते हैं। जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए काफी है।
मूंगफली और बादाम दोनों ही खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। दोनों की संतुलित मात्रा में सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद है।