... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 31, 2022 3:53 PM IST
आंतों की इन 2 परेशानी को कम करते हैं बादाम! वैज्ञानिकों का दावा कितने सेवन से पहुंचता है आराम
यूं तो बाजार में ढेर सारे नट्स मौजूद हैं लेकिन कुछ नट्स आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये नट्स न सिर्फ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य बल्कि आपको अंदर से भी हेल्दी बनाने का काम करते हैं। हम बात कर रहे बादाम की, जो आपको कई तरीकों से हेल्दी बनाने का काम करता है। लेकिन क्या ये बादाम आपकी आंतों के लिए भी हेल्दी है? जिसका जवाब दिया है एक स्टडी ने। जी हां, एक स्टडी में ये सामने आया है कि सिर्फ मुट्ठी भर बादाम आपकी आंतों के लिए बहुत हेल्दी हो सकते हैं। दरअसल बादाम में बुट रेट सिंथेसिस नाम के एक फैटी एसिड होता है, जो आंतों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं आंतों के लिए कितना फायदेमंद है बादाम।
किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने आंतों के माइक्रोब पर बादाम के प्रभाव को जांचने की कोशिश की। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि हमारे आंत में हजारों की तादात में सूक्ष्म जीव रहते हैं, जो पाचन से लेकर इम्यून सिस्टम पर सकरात्मक और नकरात्मक प्रभाव डालते हैं। ये तंत्र कैसे इंसानी स्वास्थ्य को प्रभावित करता है इसका पता लगाने की कोशिश की गई। आइए जानते हैं कैसे बादाम हैं आंतों की जरूरत।
किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने 87 हेल्दी लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया, जो पहले से ही डाइटरी फाइबर की जरूरी मात्रा से कम ले रहे थे और बहुत कम मात्रा में अनहेल्दी स्नैक का सेवन करते थे जैसे चॉकलेट और क्रिस्प। अध्ययन में शामिल लोगों को तीन समूहों में बांटा गया और चार सप्ताह के बाद फिर से टेस्ट किया गया।
1-पहले समूह को दिन में 56 ग्राम साबुत बादाम खाने को कहा गया
2-दूसरे समूह को दिन में 56 ग्राम ग्राउंड आल्मंड खाने को कहा गया
3-तीसरे समूह को एनर्जी के लिए मफिन खाने को कहा गया
शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने बादाम का सेवन किया उन लोगों में मफिन खाने वाले लोगों की तुलना में बुटरेट की मात्रा थोड़ी ज्यादा था। बुट रेट एक प्रकार का फैटी एसिड है, जो हमारी आंतों की लाइनिंग की कोशिकाओं को एनर्जी देने का काम करता है। जब ये कोशिकाएं सही तरीके से काम करती हैं तो शरीर को विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलती है और आंतों की वॉल मजबूत होती है। इतना ही नहीं ये आंतों को लीक या फिर सूजन की परेशानी को कम करते हैं।
बादाम के आंतों में पहुंचने का वक्त भी उतना ही है, जितना कि दूसरे फूड्स को पहुंचने में लगता है। हालांकि साबुत बादाम खाने वाले लोगों को दूसरे समूह की तुलना में 1.5 बार ज्यादा तक शौच जाने की जरूरत पड़ती है। अध्ययन में ये भी पाया गया कि बादाम खाने से आपको कब्ज की परेशानी में भी आराम मिलता है।
शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि साबुत और ग्राउंड बादाम लोगों की डाइट को बेहतर बनाता है इसके अलावा मौजूद मोनोअनसैच्यूरेटेड फैटी एसिड, फाइबर, पोटेशियम और दूसरे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो आपको फायदा पहुंचाता है।