Almond Tea Health Benefits: वेट लॉस के लिए फायदेमंद मानी जाती है बादाम की चाय, स्किन भी रहती है हमेशा जवां

बादाम की चाय पीने से भी स्वास्थ्य को बहुत अधिक फायदा होता है। आइए जानें इस हेल्दी चाय की रेसिपी और इसके सेवन के फायदे। (Almond Tea Health Benefits)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 7, 2021 5:46 PM IST

Almond Tea Health Benefits: अदरक, तुलसी और दालचीनी जैसे गुणकारी मसालों और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से बनी चाय ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि, लोग काफी स्वाद लेकर इनकी चुस्कियां भी लेते हैं। इसी तरह की एक हेल्दी चाय है बादाम की चाय। बादाम खाने और बादाम के तेल के सेवन के फायदों के बारे में आपने काफी कुछ सुना ही होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बादाम की चाय पीने से भी स्वास्थ्य को बहुत अधिक फायदा होता है। आइए जानें इस हेल्दी चाय की रेसिपी और इसके सेवन के फायदे। (Almond Tea Health Benefits In Hindi)

बादाम की चाय पीने से स्वास्थ्य को किस तरह से लाभ पहुंचता है?

  •  बादाम की चाय पीने से बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन (Body Detoxification) होता है जिससे शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और खतरनाक बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
  • यह बॉडी मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को भी बढ़ाता है जिससे, वेट लॉस की प्रक्रिया तेज़ होती है। (Tea For Weight Loss)
  • यह क्रोनिक इंफ्लेमेशन (Chronic Inflammation) को कम करती है।
  • अपने एंटी-एजिंग (anti-ageing) प्रभावों के कारण यह लम्बे समय तक आपकी स्किन को जवां रखती है और बुढ़ापे की निशानियां जैसे फाइन लाइंस, झुर्रियों और डार्क-स्पॉट्स को रोकती है। (Foods for young skin)
  • आर्थराइटिस की बीमारी से राहत मिलती है।

कैसे बनती है बादाम की चाय ?

दरअसल, बादाम की चाय का मूल स्थान चीन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चीन में बादाम की चाय का सेवन लम्बे समय से किया जा रहा है। बादाम की चाय बनाने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं की मदद से बादाम को रिफाइन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आमंड टी पीने से बादाम खाने के सभी फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं।  यहां पढ़ें बादाम की चाय घर में बनाने का तरीका। (Healthy Almond Tea Recipe In Hindi)

बादाम की चाय बनाने की रेसिपी

  • एक कटोरी बादाम को 3-4 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें।
  • फिर, इन्हें रगड़कर धोएं और छिलका निकाल लें।
  • अब, छिले हुए बादाम की गिरियों को मिक्सी में पीस लें और एक पेस्ट तैयार करें।
  • एक कप पानी आंच पर उबलने रखें। जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें बादाम का पेस्ट मिला दें और इस मिश्रण को 10-12 मिनट तक पकने दें।
  • अब, मिश्रण को आंच से उतारें। इसे छान लें और स्वादानुसार इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।
  • फिर, इसे गर्मगर्म पीएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.