Almond oil benefits : सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है बादाम का तेल

ग्‍लोबल बाजार में बादाम के तेल की मांग बढ़ गई है। हाल ही में आई मार्केट रिपोर्ट के मुताबिक सौंदर्य उत्‍पाद, आहार और अन्‍य इस्‍तेमाल में बादाम के तेल की मांग पहसे कही ज्‍यादा बढ़ गई है। लोग अब अलग-अलग तरह से फायदेमंद तेल का इसतेमाल कर रहे हैं। पर क्‍या आप जानते हैं इसके फायदे।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : July 25, 2019 2:38 PM IST

भारतीय जीवन शैली में बरसों से बादाम के तेल का इस्‍तेमाल (Almond oil benefits) होता रहा है। घरेलू उपचार से लेकर बच्‍चों और बड़ों में पोषण बढ़ाने के लिए भी बादाम के तेल (Almond oil benefits)  का इस्‍तेमाल होता रहा है। यही जरूरत अब ग्‍लोबल मार्केट में भी देखने में आ रही है। विभिन्‍न रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ग्‍लोबल बाजार (Global Almond Oil From Prunus Dulcis Market) में अब लोग बादाम के तेल की खपत ज्‍यादा कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्‍या हैं बादाम के तेल के लाभ (Almond oil benefits)

बादाम के तेल में मौजूद पोषक तत्‍व (Almond oil benefits) 

अमूमन भारतीय परिवारों में बादाम को स्‍नैक्‍स के तौर पर खाया जाता है। इसके अलावा इसे व्‍यंजनों और मिठाई का स्‍वाद बढ़ाने के लिए भी इस्‍तेमाल किया जाता है। पर बादाम का तेल कई तरह के पोषक तत्‍वों से भरा हुआ है। इसमें फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका नियमित सेवन सौदर्य और सेहत दोनों को लाभ पहुंचाता है।

बादाम के तेल के सेहत लाभ (Almond oil benefits) 

  • इससे हार्ट हेल्‍दी रहता है (Almond oil benefits) और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई हद तक कम हो जाता है। बादाम तेल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। बादाम के नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
  • यह ब्रेन पावर के लिए भी एक जरूरी उत्‍पाद है। बादाम के तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं। ओमेगा-6 दिमाग की सेहत के लिए एक आवश्यक तत्व है। इससे दिमाग को पोषण मिलता है। इससे दिमाग की सेहत अच्‍छी रहती है।
  • बादाम के तेल का नियमित सेवन करने से इम्‍यूनिटी (Almond oil benefits) बेहतर होती है। जिससे आप रोज-रोज बीमार नहीं पड़ते।
  • इसमें मौजूद आयरन आप में खून की कमी नही होने देता, जो एनीमिया का एक बड़ा कारण है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आज से ही बादाम के तेल को अलग-अलग रूपों में लेना शुरू कर दें। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है।
  •  यह तेल विटामिन ई, विटामिन डी और पोटै‍शियम का खजाना है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

बादाम के तेल के सौंदर्य लाभ (Almond oil benefits) 

यह तेल त्‍वचा को फ्री रेडिकल्‍स से बचाता है। जिससे समय से पहले झुर्रियां नहीं आतीं।

आंखों की सेहत के लिए भी यह अच्‍छा माना जाता है। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्‍स हैं तो आपको अपने खाने में बादाम का तेल इस्‍तेमाल करना चाहिए।

अगर आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगे हैं, तब भी आपको अपने आहार में बादाम का तेल इस्‍तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो बालों की जड़ों में बादाम के तेल की मालिश भी कर सकती हैं।

Weight loss with High Protein Diet: वजन कम करने में मददगार है हाई प्रोटीन डाइट

Sushmita sen workout video : फि‍ट होंगे तभी कर पाएंगे खुद को साबित: सुष्मिता सेन