बादाम हेल्थ के लिए होता है फायदेमंद, जरा संभल के कहीं आप बाजार के शिकार तो नहीं हो रहे

बादाम से बने कई उत्पाद आपको बाजार में मिल जाएंगे। बाजार को पता है कि तमाम रिसर्च यह मानते हैं बादाम सेहत के लिए बेहतर है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 14, 2018 1:13 PM IST

खान-पान के संदर्भ में अक्सर लोग सलाह देते रहते हैं। यह खाने से ये फायदा होता है या वो खाने से ये नुकसान होता है। आजकल का लाइफ स्टाइल ऐसा हो गया है कि लोगों को सबसे ज्यादा चिंता हेल्दी लाइफ के लिए खान-पान के चयन का हो गया है।

बाजार भी इसके लिए तैयार बैठा है कि लोगों के सेहत की बात करते हुए कैसे मुनाफा कमाया जाय। लोगों का मिज़ाज भी कुछ ऐसे बदल रहा है कि लोगों के मन में एक बार आ गया कि दूध में फैट ज्यादा है तो लोग उसका उपयोग बंद कर देते हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की होती है कि हम इसके बारे में सचेत रहें और एक्सपर्ट की राय पर ध्यान दें।

आज कल बाजार में तरह-तरह के उत्पाद आ गए हैं, उदाहरण के तौर पर हम बादाम को ही अगर इस बात में परखने की कोशिश करें तो बादाम से बने कई उत्पाद आपको बाजार में मिल जाएंगे। बाजार को पता है कि तमाम रिसर्च यह मानते हैं कि बादाम सेहत के लिए बेहतर है। एक्सपर्ट भी बताते हैं कि बादाम वजन घटाने में हमारी मदद करता है। अब अगर उत्पादों पर ध्यान दें तो बादाम से बने दूध से लेकर तमाम तरह के फूड बाजार में आपको मिल जाएंगे जो यह दावा करगें कि इममें बादाम के ऐसे गुणों को शामिल किया गया है जो हेल्थ के लिए बहुत ही बेहतर है।

डायट क्लिनिक की चीफ डायटिशियन शीला सेहरावत कहती हैं कि ''बादाम सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन प्रोसेस्ड फूड में वह बात नहीं होती है जो वास्तविक बादाम में होती है। इसलिए हमेशा वास्तविक बादाम को अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए।''

बादाम से होने वाले मुख्य फायदे

Almond-is-beneficial1

  1. हावर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च में भी यह बात सामने आ चुकी है कि बादाम के रोजाना इस्तेमाल से औसत आयु ज्यादा होती है।
  2. बादाम में फाइबर, प्रोटीन और फैट की मात्रा भरपूर होती है जो आपको हल्की डायट में बॉडी की सभी जरूरतों को पूरा करता है। अगर वजन कम करना है तो बादाम इसमें आपकी मदद करता है।
  3. बादाम में मैग्निशियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है। इसलिए अपने डेली डायट में बादाम को शामिल करना चाहिए।
  4. बादाम को अगर भीगाकर खाया जाता है तो उसमें विटामिन बी17 की मात्रा ज्यादा हो जाती है जो कई कैंसर कारक तत्वों से लड़ने में मददगार होता है।
  5. कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है जिसका कारण ग्लूटेन एलर्जी होता है उनके लिए बादाम दूध की सलाह दी जाती है। बादाम में प्रोटीन, विटामिन टी, कैल्शियम और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है।
  6. बादाम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है।
  7. बादाम का उपयोग करने से बालों को भी फायदा होता है इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके अलावा बादाम स्किन के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source