
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 26, 2019 5:17 PM IST
Image credits by: बादाम के आटे के सेहत लाभ। © Shutterstock.
बादाम को आप अक्सर पानी में भिगोकर या यूं ही खाते होंगे, पर क्या कभी आपने बादाम से तैयार आटे का सेवन किया है? शायद नहीं किया होगा। हो सकता है आप यह जानकर हैरान हो गए हों कि बादाम का भी आटा होता है। जी हां, बादाम का आटा शुद्ध तरीके से बादामों को पीसकर बनाया जाता है। इसका छिलका हटा दिया जाता है। यह काफी पोष्टिक होता है। बादाम में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जिन्हें ग्लूटेन इनटॉलरेंस होता है, क्योंकि इसमें ग्लूटेन नहीं होता है। बादाम के आटे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, आयरन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। जानें, इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में और किस तरह से डाइट में इसे शामिल करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है...
ये भी पढ़ें: नाश्ते में बादाम खाएंगे तो कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज होगा कम, जानें बादाम के फायदे
बादाम के आटे के सेहत लाभ
ऊर्जा देता है
दिन भर के कामों को करने के लिए आपके शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है जो कि आपको कार्बोहाइड्रेट्स से मिलती है। बादाम के आटे में कार्ब्स की स्वस्थ मात्रा होती है जो आपको गेंहू के आटे की तुलना में अधिक ऊर्जा देती है।
पाचन तंत्र रखे स्वस्थ
बादाम के आटे में डायटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसके सेवन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, डायरिया और गैस आदि से बचाता है।
ये भी पढ़ें: पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करे चूना, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
बादाम का आटा खाने से वजन भी होता है कम। © Shutterstock.
वजन होता है कम
वजन कम करने के लिए बादाम का आटा खाएं। सामान्य आटे की तुलना में बादाम के आटे में पोषण अधिक होता है इसलिए यह आपको जल्दी वजन कम करने में मदद करता है। आपका वजन स्वस्थ है तो इसे नियंत्रित रखने में मदद करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
बादाम के आटे में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें मिनरल्स जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाएं जाते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। बादाम के आटे में दूध से दोगुना पोषण होता है।
ये भी पढ़ें: गाजर का हलवा खाने में ही नहीं, सेहत बनाने में भी होता है लाजवाब, जानें इसके फायदे
मांसपेशियां हों हेल्दी
अगर आप जिम जाते हैं और वर्कआउट करते हैं तो आपको मसल्स बनाने के लिए बादाम के आटे को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.