Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब भी 2-4 दोस्त साथ में पीने बैठते हैं या किसी पार्टी में जाते हैं तो वो उस माहौल में इतना खो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि वो अल्कोहल के साथ क्या खा रहे हैं! जिसका नतीजा भयंकर हैंगओवर, उल्टियां और सिर में दर्द के रूप में झेलना पड़ सकता है। अल्कोहल ऐसी चीज है जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है। अगर आप इसके साथ ऐसी चीजों का सेवन करेंगे जिनका कॉम्बिनेशन सही नहीं है तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें शराब के साथ खाने से सेहत पर काफी असर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनका शराब के साथ कॉम्बिनेशन जानलेवा हो सकता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो फूड्स-
आपने भी देखा होगा कि लोग अक्सर अल्कोहल के साथ नमक डालकर फ्राइड फूड लेना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें काफी अधिक मात्रा में सोडियम होता है इसलिए जब आप इसे अल्कोहल के साथ खाते हैं तो आपको डाइजेस्टिव सिस्टम पर काफी असर पड़ता है। इसके साथ ही इससे बॉडी डिहाइड्रेट भी होती है।
बीयर के बाद ब्रेड या ब्रेड से बनी चीजें जैसे कि बर्गर, पिज्जा और रोल आदि भी लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन बीयर या अल्कोहल के साथ ब्रेड का कॉम्बिनेशन आपके पेट में जाकर जहर बन सकता है। क्योंकि ब्रेड और एल्कोहल दोनों में ही यीस्ट होता है और आपका पेट एक ही समय पर इतनी अधिक मात्रा में यीस्ट को पचा नहीं पाता है। ऐसे में आपको ब्लोटिंग, उल्टियां और फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।
सिर्फ नमक वाले व्यंजन ही नहीं बल्कि मीठी चीजें जैसे कि चॉकलेट का सेवन भी एल्कोहल के साथ बिल्कुल सही नहीं होता है। इससे आपको अधिक शराब पीने की तलब लग सकती है। चॉकलेट में मौजूद कैफीन और कोको की मात्रा आपको कई तरह की गेस्ट्रो प्रॉब्लम का शिकार बना सकती है। इसलिए इस कॉम्बिनेशन को अवॉइड ही करें।
जब हाथ में रेड वाइन का ग्लास होता है तो बहुत अच्छी फीलिंग्स आती है। लेकिन इस फीलिंग के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं। यानि कि आपको रेड वाइन के साथ दाल या दाल जैसी किसी भी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए। इन में टैनिन नामक एक यौगिक होता है, जो बीन्स या दाल में मौजूद आयरन की उच्च मात्रा के अवशोषण में बाधा पैदा करता है।
स्पासी या सिट्रस फूड के साथ भी अल्कोहल का कॉम्बिनेशन बिल्कुल सही नहीं है। इससे आपको जल्दी भूख लग सकती है और यह एसिड रिफ्लक्स का कारण भी बन सकता है। मारिनारा सॉस के साथ पिज्जा खाने या खट्टे फलों के सेवन के बाद यह स्थिति और भी तीव्र हो जाती है। संतरा, अंगूर और टमाटर जैसे फल हार्टबर्न और एसिड रिफलक्स का कारण बन सकते हैं।