Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या है एलिफेंट पूप टी, जिसके बारे में बात की अक्षय कुमार ने, जानें क्यों मिला इसे ऐसा नाम

ब्रिटिश एडवंचरर ब्रेयर ग्रिल्स ने हाल ही में अपने शो की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को एलिफेंट पूप टी (Elephant Poop Tea) पिलायी। एडवेंचर शो 'इन द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के आगामी एपिसोड में अक्षय जंगल में रोमांचक कारनामे करते नजर आनेवाले हैं। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पर इस एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें, वो यह चाय पीते दिखायी देते हैं।  

क्या है एलिफेंट पूप टी, जिसके बारे में बात की अक्षय कुमार ने, जानें क्यों मिला इसे ऐसा नाम
Tea and coffee: Many people believe that drinking coffee or tea enhances their concentration at work. But that morning cup of coffee or tea can do more than improving your concentration. Researchers say caffeine may help solidify new memories and improve mental function.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 1, 2020 9:37 PM IST

बॉलीवुड  के फिटेस्ट सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ब्रिटिश एडवंचरर ब्रेयर ग्रिल्स ने उन्हें कैसे एलिफेंट पूप टी (Elephant Poop Tea) पिलायी। एडवेंचर शो 'इन द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के आगामी एपिसोड में अक्षय जंगल में रोमांचक कारनामे करते नजर आनेवाले हैं। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पर इस एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें, वो यह चाय पीते दिखायी देते हैं।  अक्षय कुमार (Akshay Kumar Fitness) ने प्रोमो को कैप्श्न देते हुए लिखा, "इन्टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls in India) उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां लेकर सामने आया लेकिन ग्रिल्स ने हाथी के मल से बनी चाय पिलाकर मुझे चौंका दिया। क्या दिन था।"

गौरतलब है कि अक्षय कुमार से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स शो में दिखाई दे चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार के साथ यह विशेष एपिसोड भारत के कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूट किया गया था। लेकिन, अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि एलीफेंट पूप टी है क्या?

Also Read

More News

क्या है एलिफेंट पूप टी और एलिफेंट डंक कॉफी?

जैसा कि नाम से ज़ाहिर है यह चाय हाथी के गोबर(Elephant Poop Tea) से तैयार की जाती है। चाय की तरह ही एलिफेंट डंक कॉफी भी बनायी जाती है। दरअसल, इस प्रकार की कॉफी  हाथियों द्वारा कॉफी के पौधे खाने के बाद उनके गोबर से निकले ऐसे बीजों से तैयार की जाती है जिसे हाथी पचा नहीं पाते। कॉफी के इन बीजों की सफाई के बाद उन्हें प्रॉसेस किया जाता है और एलिफेंट डंक कॉफी (Elephant Dunk Coffee) तैयार की जाती है।

ऐसा माना जाता है कि इस कॉफी की परिकल्पना थाईलैंड के एक होटेल द्वारा की गयी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस तरह की कॉफी का उत्पादन का कार्य भारत के कर्नाटक प्रांत में भी किया गया है।  हाथी के गोबर से बनने वाली कॉफी को ब्लैक आइवरी कॉफी (Black Ivory Coffee) भी कहा जाता है। यह कॉफी बहुत ही महंगे दामों पर बेची जाती है। मिली जानाकारी के अनुसरा एलिफेंट डंक कॉफी की कीमत तकरीबन 72 हजार रुपए प्रति किग्रा तक होती है। अंदाजतन इस प्रकारी की कॉफी के एक कप का खर्च 33 हजार रूपए तक आ सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बता दें कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हाथी की तरह अन्य कई जानवरों और पंक्षियों के वेस्ट प्रॉडक्ट्स से कॉफी का निर्माण किया जाता है। जिनमें, बंदर, चमगादड़ और बिल्लियों (Civet Cat) द्वारा प्राप्त की गयी कॉफी प्रमुख है।