... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 26, 2019 2:24 PM IST
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आजवाइन का प्रयोग कैसे करते हैं, क्या हैं इसके फायदे और सेवन का तरीका?
अजवाइन को ज्यादातर व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में तो कुछ लोग इसे चाय में डालकर भी पीते हैं। यह पेट के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इसलिए कुछ खास तरह की सब्जियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन की तासीर असल में गर्म होती है, इसलिए कुछ लोग सोचते हैं कि इसका इस्तेमाल केवल सर्दियों में ही किया जा सकता है। पर इसमें मौजूद कुछ खास गुणों के कारण इसे गर्मियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - फिटनेस में है नाश्ते की अहम भूमिका, प्रोटीन भरे ये नाश्ते जल्दी कम करेंगे वजन
कई बीमारियों में है लाभकारी
आमतौर पर मसाले के रुप में अजवाइन का प्रयोग बहुतायत मात्रा में किया जाता है। अजवाइन की खूशबू बहुत ज्यादा अच्छी होती व इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। अजवाइन का प्रयोग खांसी-जुकाम दूर करने के लिए रामबाण का कार्य करता है। इसी के साथ दिल की बीमारियों, अर्थराइटि्स व बंद नाक को खोलने के लिए भी अजवाइना का प्रयोग लाभकारी होता है।
यह भी पढ़ें – दिन बर्बाद कर देती है थोड़ी सी बची रह गई नींद
इस तरह करें अजवाइन का इस्तेमाल
खांसी जुकाम में - अजवाइन कई तरह की सेहत की समस्याओं से निजात दिलाती है। अगर आप इसका बेहतर लाभ लेना चाहते हैं तो एक चम्मच अजवाइन को चबाकर खाएं व उपर हल्का गर्म पानी पी लें जिससे आपको खांसी-जुकाम नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें – वेज या नॉनवेज, प्रेगनेंसी में कौन सा आहार है बेहतर
सिरदर्द में लाभकारी - अगर आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है तो अजवाइन का पानी पीने से सिरदर्द से राहत मिलती है। अजवाइन का पानी सिरदर्द की समस्या को दूर करने में बहुत ज्यादा मददगार साबित होता है।
नहीं रहता है कफ - इसी के साथ अजवाइन का पानी पीने से कफ की समस्या तेजी से दूर होती है। अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से खांसी की कठिनाई दूर हो जाती है। अजवाइन में एरोमैटिक गुण होते हैं। अजवाइन की खूशबू जुकाम को अच्छा करने के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। अजवाइन को तवे पर सेंक कर कपड़ें में बांध लें। थोड़ी-थोड़ी देर में इसे सूंघने पर आपका जुकाम तेजी से दूर होता है।