Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जीरो-ऑयल कूकिंग और कम तेल में खाना पकाने के तरीके लोगों में आजकल काफी पॉप्युलर हो रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका है एयर फ्रारयर में खाना पकाने का। जो लोग फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं या जो वेट लॉस करने के लिए कम तेल-घी वाला खाना खाते हैं उन्हें एयर फ्रायर जैसी चीजें जल्दी पसंद आती हैँ। लेकिन, क्या एयर फ्रायर में बना खाना क्या साधारण तरीके से तेल में तली चीजें खाने से बेहतर है? क्या एयर फ्रायर का खाना अधिक हेल्दी है ? आइए जानें क्या है एयर फ्रायर में खाना पकाने के फायदे और नुकसान।
एयर फ्रायर के इस्तेमाल का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें बहुत ही कम तेल में खाना पककर तैयार हो जाता है। इसीलिए, लोग अपनी पसंद की चीजें एयर फ्रायर में पकाकर खाना पसंद करते हैं। एयर फ्रायर इस्तेमाल में आसान भी होता है जिससे लोगों के समय की बचत होती है। बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, मोटापा बढ़ने और अपना बीपी लेवल बढ़ने के डर से जिन स्ट्रीट फूड्स या तली हुई चीजें नहीं खा पाते वे भी एयर फ्रायर में आलू टिक्की, समोसे और कटलेट जैसी चीजों के पकाकर खा सकते हैं।
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसी सेलिब्रिटीज की डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar, celebrity dietician and nutritionist) के अनुसार, एयर फ्राइंग डीप फ्राइंग या पारम्परिक तरीके से तलकर खाना पकाने की तुलना में बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। रुजुता के अनुसार लोग एयर फ्रायर में खाना पकाते समय ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं जो गलत है। लेकिन, सही और सीमित मात्रा में तला हुआ या डीप फ्राइड खाना खाया जाए तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता। जैसे एक बार में आधा समोसा या 6-8 पकौड़े खाने में नुकसान नहीं है। लेकिन, इससे अधिक डीप फ्राइड खाने सेआपको नुकसान हो सकता है।